Sky Force अक्षय कुमार के लिए साबित होगी हिट फिल्म या फ्लॉप! 
मनोरंजन

Sky Force hit or flop: इतिहास बदलना चाहते हैं अक्षय कुमार, बताया स्काई फोर्स जैसी फिल्मों में क्यों करते हैं काम

Sky Force hit or flop: अक्षय कुमार पर काफी समय से फ्लॉप फिल्में देने का आरोप लग रहा है। अब खुद अक्षय कुमार ने बताया है कि वह ऐसी फिल्मों का चुनाव क्यों करते हैं। जानें स्काई फोर्स हिट होगी या फ्लॉप।

अनिल सिंह

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहला दिन है लेकिन इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी ये अंदाजा लगाया जा रहा है। काफी समय से अक्षय कुमार कुमार पर फ्लॉप फिल्में देने का आरोप लग रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार का अब बड़ा बयान सामने आया है और उन्होंने बताया है कि वह इस तरह की फिल्मों का चुनाव क्यों करते हैं।

न्यूज़ 18 के साथ बातचीत में उन्होंने इस विषय पर खुलकर बातचीत की। अक्षय कुमार ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह बायोपिक फिल्मों का चुनाव अधिकतर क्यों करते हैं और खासकर सेना पर आधारित कहानी इस बार उन्होंने क्यों चुनी। अक्षय कुमार ने बताया कि इतिहास में औरंगजेब और अकबर तो हैं। लेकिन हमारे देश के असली हीरो की कहानी को इतिहास में नहीं दिखाया गया है। सेना के जवान जो देश के असली हीरो हैं उनकी कहानी इतिहास में नहीं है। बच्चे स्कूल में उनकी कहानी नहीं पढ़ पाते, इसीलिए मैं इस तरह की फिल्में करके उन अनजान हीरोज की कहानी को लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं, जो कहीं ना कहीं गुमनामी में खो गए हैं।

अक्षय कुमार के काम की अगर बात करें तो 2018 में आई गोल्ड, 2019 में आई केसरी, 2022 में आई सम्राट पृथ्वीराज, 2023 में मिशन रानीगंज, 2024 में सरफिरा जैसे कई बायोपिक फिल्मों में उन्होंने काम किया। लेकिन यह सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। स्काई फोर्स अक्षय कुमार के फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़कर उन्हें एक नए मुकाम पर पहुंचती है या फिर यह फिल्म भी एक फ्लॉप फिल्म साबित होती है। यह आने वाले वक्त में पता चलेगा लेकिन जिस तरह से फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज देखने को मिल रहा है उसे यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए हिट फिल्म साबित हो सकती है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी