Photo: Twitter 
मनोरंजन

Karnataka Elections 2023: बोनी कपूर की कार से बरामद हुए लाखों के चांदी के बर्तन, जानें क्या है कनेक्शन

सुनीता पांडे

मुंबई: बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर एक बड़ी मुसीबत में फंसते नज़र आ रहे हैं। कर्नाटक चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जांच के दौरान जिस कार से 39 लाख के चांदी के बर्तन जब्त किये हैं वो कार बोनी कपूर के नाम से रजिस्टर्ड है। जांच के दौरान कार के ड्राइवर से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि ये बर्तन कपूर फैमिली के ही हैं। लेकिन ये बर्तन चेन्नई से मुंबई ले जाए जा रहे थे।

जब्त किए चांदी के बर्तन

खबरों के अनुसार अधिकारियों ने चांदी के कटोरे, चम्मच, पानी के मग और प्लेटें जब्त किए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 39 लाख रुपये बताई जा रही है। ड्राइवर हरिसिंह से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि जब्त की गई बीएमडब्ल्यू  कार बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ रजिस्टर है। ड्राइवर से जब से इन बर्तनों के दस्तावेज मांगे गए तो वो कोई जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद अधिकारियों ने ड्राइवर हरिसिंह के खिलाफ दावणगेरे ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है।

बोनी कपूर को भेजा जाएगा समन

बता दें कि जांच के दौरान मिले हुए चांदी के बर्तनों को चुनाव अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। इनकी मार्केट वैल्यू लगभग 39 लाख रुपये बताई जा रही है।अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या चांदी के बर्तन बोनी कपूर के परिवार के हैं। हालांकि अब तक बोनी कपूर से कोई पूछताछ नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही उन्हें इस बारे में समन भेजा जा सकता है।

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?