सलमान खान की सिकंदर का ऑफिशियल टीजर जारी  
मनोरंजन

Sikandar Teaser: सलमान खान की सिकंदर के टीजर देख बोले फैंस आ गयी साल की सबसे बड़ी फिल्म

Salman Khan Film: सलमान खान की सिकंदर का ऑफिशियल टीजर जारी किया गया है। फिल्म का टीजर देखकर लोग बोल रहे हैं यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।

अनिल सिंह

Sikandar Teaser Out: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ऑफिशियल टीजर जारी हो गया है। टीजर देखकर फैंस कह रहे हैं कि यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी। टीजर में सलमान खान का एक्शन जबरदस्त है। डायलॉग डिलीवरी ऐसी है कि लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान का एंग्री यंग मैन वाला किरदार सभी को पसंद आ रहा है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री सलमान खान के साथ देखने को मिलेगी। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के इंतजार की घड़ी अब कम हो गई है यह कहा जा सकता है।

1 मिनट 21 सेकंड के टीजर में सलमान खान का एक्शन दिखाया गया है और बैकग्राउंड में वॉइस ओवर के माध्यम से फिल्म की कहानी को समझाया गया है। टीजर की शुरुआत में ही वह बता देते हैं कि दादी ने नाम सिकंदर रखा था, दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका रुतबा एक राजा का होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि वह टाइगर वाले एक्शन में नजर आ रहे हैं। फिल्म से सिर्फ सलमान खान को ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी काफी उम्मीद है। अब देखना यह होगा की फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन नाम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सिकंदर फिल्म का ऑफिशियल टीजर जारी किया गया है। जिसे देखने के बाद कमेंट्स के माध्यम से दर्शकों और प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी। तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मतलब साफ है कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलने का दावा किया जा रहा है और दावा यह भी किया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन करने वाली है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल