सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज  
मनोरंजन

Sikandar Naache Song Out: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर के नए गाने 'सिकंदर नाचे' का टीजर हुआ रिलीज

Sikandar Naache Song Out: सिकंदर फिल्म से सलमान खान और रश्मिका मंदाना का नया गाना रिलीज हुआ है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर गाने की वजह से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

अनिल सिंह

Sikandar Naache Song Out: सलमान खान के दमदार डांस मूव्स और रश्मिका मंदाना के चार्म ने 'सिकंदर' के लेटेस्ट गाने के टीजर में समा बांध दिया है। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म को ए. आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जो ईद पर रिलीज़ हो रही है। एक्शन से भरपूर टीजर के बाद गानों ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। 'जोहरा जबीं' और 'बम बम भोले' के बाद अब मेकर्स ने 'सिकंदर नाचे' का टीजर रिलीज किया है। हर हफ्ते नए असैट्स के साथ मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहे हैं।

ये गाना अपने कूल और स्वैग से भरे हुक स्टेप्स से स्टेज पर धमाल मचाने वाला है। इस गाने से सलमान खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और कोरियोग्राफर अहमद खान की जोड़ी 'किक' के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'जुम्मे की रात' के बाद फिर से साथ आ रही है।

इस रीयूनियन के साथ 'सिकंदर नाचे' एक और चार्टबस्टर बनने के लिए तैयार है। ग्रैंड सेटअप और तुर्की से खास तौर पर आए डांसर्स की जबरदस्त भीड़ कल धमाका करने वाली है।

तो बस थोड़ा इंतज़ार—'सिकंदर नाचे' पर लगेगा सलमान खान के स्वैग का तड़का

'सिकंदर' का क्रेज अब पूरे शबाब पर है! इस ईद 2025 पर तैयार हो जाइए, क्योंकि सलमान खान बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमबैक करने वाले हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस सफर को और खास बनाएगी। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले और ए. आर. मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन का नया मतलब देने वाली है। धमाकेदार थ्रिल और जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ये फिल्म पूरी तरह से मजेदार राइड होगी। काउंटडाउन शुरू हो चुका है, अब बस एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल