सिकंदर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sikandar BO Collection Day 6: 'सिकंदर' का छठवें दिन डगमगाया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म नहीं तोड़ पाई कोई रिकॉर्ड, जानें टोटल कमाई

सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिकंदर को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। ऐसे में फिल्म के छठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं....

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिनेमाघरों में आते ही बवाल मचा देती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, हाल ही में  उनकी फिल्म सिकंदर रिलीज हुई है जिसके लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दम नहीं दिखा पा रही है। ऐसे में फिल्म के छठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं....

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पूरे कर लिए हैं एक हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गुरुवार को कमाई में 39 प्रतिशत की गिरावट देखने के बाद,‘सिकंदर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिर गई। सैकनिलक के अनुसार, सलमान खान की सिकंदर ने शुक्रवार को छठवें दिन 2.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 92.96 करोड़ रुपये हो गया है।अभी ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

सलमान की पिछली फिल्म से कंपेयर करें तो किसी का भाई किसी की जान ने पांच दिनों में 82.15 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि यह उनकी पिछली फिल्म की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है, लेकिन निर्माताओं के अनुसार, सिकंदर अभी भी भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। इसने दुनिया भर में 158.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं रविवार को रिलीज होने के कारण सिकंदर को शुक्रवार-शनिवार की कमाई का फायदा भी नहीं मिला।

फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगादास ने फिल्म की रिलीज से पहले प्रेस से बात की और संकेत दिया कि फिल्म बनाते समय वे स्क्रिप्ट पर 100 प्रतिशत टिके नहीं रहे। उन्होंने पीटीआई से कहा, "जब आप सुपरस्टार के साथ काम कर रहे होते हैं, तो आप स्क्रिप्ट के प्रति 100 प्रतिशत सच्चे नहीं हो सकते। हमें दर्शकों, प्रशंसकों और ओपनिंग के लिए समझौता करना पड़ता है। हम एक निर्देशक के तौर पर 100 प्रतिशत सच्चे नहीं हो सकते। हमें प्रशंसकों को संतुष्ट करना होता है और उनके बारे में सोचना होता है। उस क्षेत्र में रहना मुश्किल है।" सिकंदर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक भ्रष्ट राजनेता और उसके बिगड़ैल बेटे का सामना करता है।

वहीं इस समय सिनेमाघरों में दौड़ रही विक्की कौशल की छावा की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म शुक्रवार को 32 लाख के कलेक्शन के साथ सिकंदर को कड़ी टक्कर दे रही है जोकि सातवें हफ्ते में किसी भी फिल्म के लिए एक मश्किल टास्क है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी