Shyam Kaushal Praises Peddi Movie: साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राम चरण अपनी आने वाली फिल्म 'पेड्डी' के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब सभी की निगाहें 4 जून पर टिकी हैं, जब ‘पेड्डी’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
इसी कड़ी में फिल्म में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर अभिनेता विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने काम किया है। हाल ही में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम करने को लेकर श्याम कौशल ने 'पेड्डी' की पूरी टीम का आभार जताया है। श्याम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टीम के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं।
श्याम कौशल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "फिल्म 'पेड्डी' में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर इतनी प्रतिभाशाली और शानदार टीम के साथ काम करना मेरे लिए सीखने और यादगार अनुभव रहा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारी फिल्म और पूरी टीम को खूब सफलता और आशीर्वाद मिले। ईश्वर की कृपा बनी रहे।"
बता दें कि 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन बुची बाबू सना कर रहे हैं और इसमें राम चरण अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के एक्शन निर्देशन की जिम्मेदारी श्याम कौशल ने संभाली है। इसके अलावा, एक्शन दृश्यों को और प्रभावशाली बनाने के लिए सुप्रीम सुंदर और माईबम नाबाकांता ने भी स्टंट्स कोरियोग्राफ किए हैं।
यह भी पढ़ें: Anupam Kher statement: मुंबई शहर को अनुपम खेर का सलाम, बोले- ‘इस शहर ने मुझे बनाया’, सफलता का सफर किया शेयर
तेलुगु स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। भव्य बजट पर बनी इस पैन-इंडिया फिल्म को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 4 जून को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में गांव के एक ऐसे युवक की कहानी दिखाई जाएगी, जो कई खेलों में माहिर होता है और जिंदगी की चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।