कालीमन्नू फिल्म में था श्वेता मेनन की डिलीवरी का असली सीन 
मनोरंजन

Shwetha Menon: कैमरे के सामने हुई श्वेता मेनन की डिलीवरी, फिल्म में रखा गया था असली सीन

Shwetha Menon Birthday: बॉलीवुड की बंधन फिल्म में नजर आई श्वेता मेनन ने फिल्म के लिए असली डिलीवरी सीन शूट करवाया था। साउथ की उस फिल्म का नाम कालीमन्नू था, तीन कैमरे के सामने श्वेता मेनन के बच्चे की डिलीवरी हुई थी।

अनिल सिंह

Shwetha Menon Birthday Special: श्वेता मेनन का जन्म 23 अप्रैल 1974 को चंडीगढ़ में हुआ था। वह आज अपना 51वां में जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'बंधन' में 'जैकी श्रॉफ' के साथ काम किया था। इस फिल्म में 'सलमान खान' ने भी अहम भूमिका निभाई थी। श्वेता मेनन 'आमिर खान' और अजय देवगन की फिल्म 'इश्क' में भी नजर आई थी। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने साउथ की ढेरों फिल्मों में काम किया। साउथ की ही एक फिल्म 'कालीमन्नू' के लिए उन्होंने असली डिलीवरी सीन शूट करवाया था, जिसकी वजह से श्वेता मेनन चर्चा में आ गई थी।

2013 में रिलीज हुई फिल्म कालीमन्नू के एक सीन के लिए श्वेता मेनन के किरदार की डिलीवरी को दिखाना था और उस समय संयोग से श्वेता मेनन 5 महीने की गर्भवती थी। डायरेक्टर ने इच्छा जताई कि वह फिल्म के लिए असली डिलीवरी सीन को शूट करना चाहते हैं। श्वेता भी इसके लिए तैयार हो गई डायरेक्टर ने करीब 4 महीने तक इंतजार किया और डिलीवरी के वक्त शूटिंग सेट पर ही तीन कैमरे लगाए गए। डिलीवरी की पूरी व्यवस्था बनाई गई। असली डिलीवरी सीन को शूट किया गया। जब फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म में असली डिलीवरी सीन को देखकर लोग दंग रह गए। इस फिल्म की देश और दुनिया भर में चर्चा हुई थी।

डिलीवरी के दौरान श्वेता ने बेटी को जन्म दिया था। श्वेता के इस फैसले में उनके पति श्रीवाल्सन मेनन ने उनका साथ दिया था। फिल्म की शूटिंग को करीब 4 महीने तक रोका गया था ताकि असली डिलीवरी सीन को शूट किया जा सके। फिल्म देखने के बाद दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इस फैसले की तारीफ की तो कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की। श्वेता मेनन एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने यह सब कुछ पैसे के लिए नहीं किया, बल्कि वह महिलाओं को प्रसूति के दौरान होने वाली समस्याओं को सभी के सामने लाना चाहती थी।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट