शुभांगी अत्रे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'अंगूरी भाभी' को फैन से लगा डर, हथौड़ा लेकर घर तक पहुंचा शख्स, एक्ट्रेस बोलीं- सेफ्टी से समझौता नहीं

Shubhangi Atre News: ‘अंगूरी भाभी’ फेम शुभांगी अत्रे ने हाल ही में खुलासा किया कि वो उस वक्त दहशत में आ गईं, जब एक फैन बिना इजाजत सोसाइटी में हाथ में हथौड़ा लेकर उनके घर तक पहुंच गया।

स्नेहा मौर्या

Shubhangi Atre Share Fan Incident: टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली शुभांगी अत्रे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसने उन्हें अंदर तक डरा दिया।

शुभांगी अत्रे ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बातचीत में बताया कि हाल ही में एक फैन बिना अनुमति उनकी सोसाइटी में घुस गया और सीधे उनके घर के दरवाजे तक पहुंच गया। चौंकाने वाली बात यह थी कि वह शख्स अपने साथ हथौड़ा और प्रसाद लेकर आया था।

शुभांगी के घर तक पहुंच गया अनजान शख्स

शुभांगी ने बताया, “जब मुझे पता चला कि कोई बिना परमिशन के मेरी सोसाइटी में घुसकर मेरे घर के गेट तक आ गया है, तो मैं पूरी तरह से हैरान और डरी हुई थी। यह मेरे लिए बेहद डरावना अनुभव था।” एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह अपने फैंस के प्यार और आशीर्वाद की कद्र करती हैं, लेकिन इस तरह किसी की प्राइवेट स्पेस में दखल देना गलत है।

‘बस आशीर्वाद देने आया हूं’

शुभांगी के मुताबिक, वह फैन बार-बार यही कह रहा था कि वह सिर्फ उनकी अच्छी सेहत और शांति की कामना करने आया है। “वह कह रहा था कि मैंने जिंदगी में बहुत कुछ सहा है और वह चाहता है कि मैं खुश और हेल्दी रहूं। मैं भावनाओं को समझती हूं, लेकिन सेफ्टी और प्राइवेसी से समझौता नहीं किया जा सकता,” एक्ट्रेस ने कहा।

कई महीनों तक डरी रहीं 'अंगूरी भाभी'

इस घटना के बाद शुभांगी काफी समय तक मानसिक रूप से परेशान रहीं। उन्होंने कहा, “मेरी और मेरे परिवार की सेफ्टी सबसे पहले है। हम भले ही कैमरे के सामने काम करते हों, लेकिन हमारे घर हमारी निजी जगह हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।”

शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कस्तूरी, हवन और चिड़िया घर जैसे शोज में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें अंगूरी भाभी के किरदार से मिली। अब वह जल्द ही फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ में नजर आएंगी, जो 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ निरहुआ, रवि किशन, मुकेश तिवारी और बृजेंद्र काला भी अहम भूमिकाओं में हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज