श्रद्धा कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

छावा डायरेक्टर संग श्रद्धा कपूर का होगा नया धमाका, बायोपिक में दिखेगा अलग अंदाज!

Shraddha Kapoor Next Movie: स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर अब एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं। वह डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की बायोपिक ‘ईथा’ में मशहूर लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाएंगी।

स्नेहा मौर्या

Shraddha Kapoor Biopic Eetha Movie: हिंदी सिनेमा की टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर अब एक ऐसे किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक उन्हें एक नए अंदाज में देखेंगे। बीते साल ‘स्त्री 2’ के जरिए दर्शकों को हंसाने और डराने वाली श्रद्धा अब एक गंभीर और प्रेरणादायक भूमिका में दिखेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा ने इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

यह प्रोजेक्ट एक बायोपिक फिल्म ‘ईथा’ है, जो महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और श्रद्धा इसमें विठाबाई का दमदार किरदार निभा रही हैं।

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर

विठाबाई नारायणगांवकर उस दौर की जानी-मानी कलाकार थीं, जब समाज में महिलाओं के लिए अपनी कला को खुले तौर पर प्रस्तुत करना आसान नहीं था। तमाशा और लावणी की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी मेहनत, लगन और जुनून से दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्हें ‘तमाशा साम्राज्ञी’ यानी तमाशा की महारानी कहा जाता था। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में उनके संघर्ष, जज्बे और कला के प्रति समर्पण की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करती नजर आएंगी। फिल्म ‘ईथा’ श्रद्धा कपूर के करियर की एक अहम फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि यह पहली बार है जब वह किसी बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। श्रद्धा के करीबियों के मुताबिक, वह इस रोल को बेहद चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक मानती हैं। किरदार की तैयारी के लिए उन्होंने लावणी डांस और मराठी लोक संस्कृति पर खास ट्रेनिंग भी ली है।

डायरेक्टर ने दी ‘छावा’ जैसी सुपरहिट मूवी

वहीं, निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के लिए भी यह फिल्म एक नया प्रयोग होगी। इससे पहले उन्होंने ‘लुका छुपी’, ‘मिमी’ और ‘छावा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। ‘छावा’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब वह श्रद्धा के साथ एक और सशक्त कहानी लेकर आ रहे हैं।

हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह फिल्म 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर के सामने आने के बाद श्रद्धा के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जो उन्हें एक नए अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज