बर्थडे के बाद चाय भजिया का लुफ्त उठा रही हैं श्रद्धा कपूर 
मनोरंजन

Shraddha Kapoor: बचे हुए केक से अब तक बर्थडे मना रही हैं श्रद्धा कपूर, चाय पकोड़े का भी लिया लुत्फ

Shraddha Kapoor Post Birthday Celebration: श्रद्धा कपूर बर्थडे के बचे हुए केक से अब तक जन्मदिन का जश्न मना रही हैं, इस मौके पर उन्होंने गरमा-गरम भजिया का लुत्फ उठाया और चाय की चुस्की भी ली

अनिल सिंह

Shraddha Kapoor With Remaining Cakes: श्रद्धा कपूर का जन्मदिन 3 मार्च को था, लेकिन दो दिन बाद भी वह अपने जन्मदिन का जश्न मना रही हैं, उन्होंने बर्थडे के बचे हुए केक के साथ पोस्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, अगर केक अब तक खत्म नहीं हुए तो बर्थडे भी खत्म नहीं हुआ। तस्वीर और वीडियो में वह बचे हुए केक के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक फोटो में वह चाय-भजिया का लुत्फ उठाते हुए भी दिखाई दी हैं। पोस्ट पर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आए हैं। श्रद्धा कपूर को लेट बर्थडे विश करने के लिए वरुण धवन के कमेंट्स पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी भी जताई है।

पोस्ट में शेयर की गई एक फोटो में उन्होंने अपने सिर पर एक दोना रखा हुआ है और उसे दोने में मोदक है। तस्वीर काफी फनी है और लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन भी दिया है। तीसरी तस्वीर में श्रद्धा कपूर चाय भजिया के साथ नजर आ रही है। एक हाथ में चाय का डिस्पोजेबल कप है, तो दूसरे हाथ में भजिए की प्लेट और सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह ठेले पर चाय भजिए का लुक उठा रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह केक के साथ पोस्ट बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए भी नजर आई हैं। एक वीडियो में वह खूबसूरत वादियों का नजारा दिखा रही हैं संभवतः बर्थडे के बाद वह सेलिब्रेशन के लिए मुंबई से बाहर निकली हुई हैं।

श्रद्धा कपूर के काम की अगर बात करें तो वह आखिरी बार स्त्री 2 फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी उनके साथ अहम भूमिका में नजर आए थे। स्त्री 2 फिल्म हॉरर कॉमेडी जोनर की फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। स्त्री 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तगड़ा कारोबार किया था। फिल्म की सफलता का जश्न श्रद्धा कपूर अब भी मना रही हैं। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालिसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल