Shraddha Kapoor Lavani Dance Video Leak: फिल्म 'स्त्री 2' के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने नए प्रोजेक्ट 'ईथा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म की रिलीज का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
जून महीने में जब इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, तो दर्शकों ने श्रद्धा के नए लुक की जमकर तारीफ की थी। पहले यह फिल्म 28 अगस्त को बड़े पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब रिलीज से ठीक 2 महीने पहले फिल्म के सेट से लीक हुए कुछ अनदेखे वीडियोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में श्रद्धा कपूर बेहद ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। लाल रंग की साड़ी पहने श्रद्धा अपने रोल विठाबाई के रूप में नंगे पैर डांस करती दिख रही हैं।
उनके इस ग्रेसफुल अंदाज और भावपूर्ण एक्सप्रेशन्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म के पहले गाने को देखने की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है।
लीक हुए एक दूसरे वीडियो क्लिप में फेमस सिंगर श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज सुनाई दे रही है। यह एक प्रॉपर लावणी डांस सीक्वेंस है, जिसमें श्रद्धा कपूर विठाबाई बनकर महफिल सजाती दिखेंगी। श्रेया घोषाल के सुरों और अजय-अतुल के म्यूजिक के साथ श्रद्धा के स्टेप्स का यह मेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
लीक वीडियोज को देखने के बाद फैंस अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की कड़ी मेहनत की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि स्क्रीन पर श्रद्धा नहीं, बल्कि केवल उनका रोल ईथा नजर आ रहा है। उनका यह बॉडी लैंग्वेज और लुक इतना अलग है कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।
डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर, जिन्होंने हाल ही में विक्की कौशल की 'छावा' जैसी फिल्म का डायरेक्शन किया था, इस बायोग्राफिकल ड्रामा को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी, जिसमें रणदीप हुड्डा, जीशान अय्यूब और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगे।