श्रद्धा कपूर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘मैं करूंगी, शादी करूंगी’, फैन के सवाल पर श्रद्धा कपूर का मजेदार जवाब, तेज हुईं शादी की अटकलें

Shraddha Kapoor And Rahul Mody Dating: श्रद्धा कपूर ने शादी को लेकर फैन के सवाल पर मजेदार जवाब देकर अटकलें तेज कर दी हैं। मैं करूंगी, शादी करूंगी लिखकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

सोनाली झा

Shraddha Kapoor Marriage Rumours: बॉलीवुड की चहेती अदाकारा श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर उनके पास आने वाले समय में कई बड़ी फिल्में हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर हाल ही में दिया गया उनका एक मजेदार जवाब अब फैंस के बीच शादी की अटकलों को और तेज कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर काफी समय से राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है, हालांकि श्रद्धा ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। इसके बावजूद इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट और कमेंट्स अक्सर फैंस को रिलेशनशिप के संकेत देते नजर आते हैं। यही वजह है कि फैंस लगातार यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि श्रद्धा की लव स्टोरी शादी तक कब पहुंचेगी।

श्रद्धा कपूर का वीडियो

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने ज्वेलरी ब्रांड ‘पल्मोनास’ को प्रमोट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह बेहद खूबसूरत ज्वेलरी पहने नजर आईं और हमेशा की तरह उनकी सादगी और मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आए, लेकिन एक कमेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। एक फैन ने सीधे सवाल पूछ लिया, “शादी कब करोगी, श्रद्धा कपूर जी?”

श्रद्धा कपूर का रिएक्शन

इस सवाल पर श्रद्धा कपूर ने जो जवाब दिया, वही अब चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, “मैं करूंगी, शादी करूंगी।” श्रद्धा का यह जवाब भले ही मजाकिया अंदाज में दिया गया हो, लेकिन फैंस ने इसे गंभीरता से ले लिया। सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि शायद श्रद्धा कपूर जल्द ही शादी करने वाली हैं। कई यूजर्स ने इस कमेंट को उनकी जिंदगी के अगले बड़े फैसले की ओर इशारा बताया।

श्रद्धा कपूर का करियर

अगर काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर का करियर इस समय भी मजबूत दौर से गुजर रहा है। वह इन दिनों अपनी डांस बायोपिक फिल्म ‘ईठा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनका एक बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा। इसके अलावा वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नागिन’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने वाली हैं। श्रद्धा को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन