शिवाजी साटम और बीपी सिंह (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

दोस्त को खोकर नम हुई शिवाजी साटम की आंखें, CID के एसीपी प्रद्युमन ने की BP Singh के लिए पद्मश्री की मांग

Shivaaji Satam: CID जैसे लोकप्रिय शोज बनाने वाले निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। करीबी दोस्त को खोने के बाद शिवाजी साटम भावुक हो गए और उन्हें पद्मश्री देने की मांग की।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • बीपी सिंह के निधन से टूटे शिवाजी साटम

  • शिवाजी साटम ने कहा, जिंदगी का बड़ा चैप्टर खत्म

  • सीआईडी टीम ने बीपी सिंह को दी श्रद्धांजलि

Shivaaji Satam On BP Singh Death: सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो सीआईडी के फैंस के लिए कल का दिन काफी दुखद रहा। सीआईडी और आहट जैसे सुपरहिट शो बनाने वाले प्रोड्यूसर बी पी सिंह का कल निधन हो गया है।

बीपी सिंह ने 27 अक्टूबर को 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। उनके निधन से टीवी शो सीआईडी की पूरी टीम शोक में है। हाल ही में सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम ने बीपी सिंह ने निधन पर दुख जाहिर किया है।

जिंदगी का चैप्टर खत्म हुआ

मीडिया इंटरव्यू के दौरान शिवाजी साटम ने अपने दोस्त को खोने का दुख जाहित करते हुए कहा है कि आज मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म हो गया है। वो बहुत अच्छे इंसान थे। एक उम्दा दोस्त थे।

मैंने सब उनसे ही सीखा। मैं थिएटर से आया था। मुझे ये अच्छे से पता था कि स्टेज पर एक्ट कैसे करना है। लेकिन कैमरे के सामने मुझे परफॉर्मेंस देना सिखाया है। जरूरत पड़ने पर हर सीन को कैसे लार्जर देन लाइफ बनाना है, ये भी मैंने उनसे ही सीखा है। वो हर चीज को बहुत ही खूबसूरती के साथ समझाते थे। वो बहुत ही अच्छे गुरू थे।

पद्म श्री सम्मान की कही बात

इतना ही नहीं शिवाजी साटम ने कहा कि दोस्ती में गलतफहमियां और झगड़े होते रहते हैं, लेकिन वो मेरी जिंदगी के हर मौसम में थे। हम दोनों का रिश्ता इतना मजबूत था कि वो किसी भी छोटी सी चीज से नहीं टूट सकता था। उनके जैसे इंसान को पद्मश्री मिलना चाहिए, लेकिन उन्होंने काम करते हुए कभी भी इस बारे में नहीं सोचा। वो हमेशा यही कहते थे, जाने दो, इससे क्या ही बदल जाएगा। हमारी ऑडियंस हमेशा हमारे साथ है, यही मेरे लिए सबसे बड़ा अचीवमेंट है।

साथ आयी पूरी सीआईडी टीम

बीपी सिंह की अंतिम यात्रा से पहले सीआईडी टीम के सभी कलाकार उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे थे। सीआईडी टीम के सदस्य जैसे शिवाजी साटम, अमन वर्मा, दयानंद शेट्टी, श्रद्धा मुसले, आदित्य श्रीवास्तव, मनजीत जोरा, के. के गोस्वामी, अजय नागरथ, सुनील पाल, अश्विनी कालसेकर और ऋषिकेष पांडे जैसे कलाकार बीपी सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल