सोनाक्षी सिन्हा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

25 साल बाद शिल्पा शिरोडकर ने धमाकेदार वापसी पर तोड़ी चुप्पी, ‘जटाधरा’ में अपने किरदार पर कही ये बात

Shilpa Shirodkar News: एक लंबे अंतराल के बाद अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म ‘जटाधरा’ से शानदार वापसी की है। उन्होंने अपने किरदार शोभा को लेकर सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट साझा की।

स्नेहा मौर्या

Shilpa Shirodkar Jatadhara Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर को आज हर कोई जानता है। लेकिन एक्ट्रेस ने 25 साल बाद बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की है। उन्होंने फिल्म ‘जटाधरा’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अभिनेत्री ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं और अनुभव खुले दिल से व्यक्त किए।

दरअसल, शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ सीन्स शेयर करते हुए लिखा कि “25 साल बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लौटना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। 'जटाधरा' के जरिए मैंने एक नया अनुभव जिया, जो मेरे करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक रहेगा।”

शिल्पा शिरोडकर ने किरदार को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे बताया कि उनका किरदार शोभा बेहद चुनौतीपूर्ण था। अभिनेत्री के अनुसार, “शोभा जैसी गहरी और जटिल शख्सियत को समझना आसान नहीं था। उसकी तीव्र भावनाओं, स्वभाव और हर बारीकी को महसूस करना मेरे लिए एक बड़ा अनुभव था। इस किरदार ने मुझसे सब कुछ मांगा दिल, दिमाग और आत्मा और मैंने भी इसे पूरे दिल से निभाया।”

शिल्पा ने यह भी कहा कि शोभा का किरदार उन्हें उनके कंफर्ट जोन से बाहर लेकर आया। “मुझे पता था कि शोभा निभाना आसान नहीं होगा, लेकिन मैंने इसे अपनी पूरी ईमानदारी से जिया। अब जब दर्शक इसे सराह रहे हैं, तो लगता है मेहनत सफल हुई।”

अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशक अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण, साथ ही प्रोड्यूसर्स उमेश कुमार बंसल, प्रेरणा अरोड़ा और शिविन नारंग का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, “आप सभी का शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे फिर से कैमरे के सामने खड़ा किया।”

इस दिन रिलीज हुई थी अभिनेत्री की फिल्म

फिल्म ‘जटाधरा’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि शिल्पा के साथ दिव्या खोसला, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश और राजीव कनकाला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। शिल्पा शिरोडकर की यह वापसी न केवल उनके फैंस के लिए खुशी की बात है, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी एक यादगार पल बन गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?