शिल्पा शेट्टी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने वेकेशन तस्वीरों के जरिए दिया पर्यावरण का संदेश, बोलीं- प्रकृति की खूबसूरती को महसूस करें

Shilpa Shetty Vacation: शिल्पा शेट्टी ने विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर किए। शिल्पा ने लोगों से प्रकृति की खूबसूरती को महसूस करने और उसकी कद्र करने की अपील की।

सोनाली झा

Shilpa Shetty Environment Message: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फिटनेस, लाइफस्टाइल और परिवार से जुड़ी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शिल्पा ने अपनी वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को प्रकृति की खूबसूरती को महसूस करने और पर्यावरण की देखभाल करने का संदेश दिया है।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर विदेशी लोकेशन से अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि हमारे आसपास इतनी खूबसूरती मौजूद है, जिसे हम रोजमर्रा की भागदौड़ में अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। एक्ट्रेस ने बदलता आसमान, खिले हुए फूल, पानी की आवाज, पेड़ों की छांव और खूबसूरत सनसेट जैसे छोटे-छोटे पलों का जिक्र किया। उनके मुताबिक, प्रकृति के ये पल बिना कुछ मांगे हमें अच्छा महसूस कराते हैं और कुछ देर के लिए रुककर आसपास की दुनिया को देखने का मौका देते हैं।

सेहत और पर्यावरण का बताया गहरा संबंध

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शिल्पा ने लोगों से अपने आसपास की दुनिया को देखने और उसकी कद्र करने की अपील की। शिल्पा शेट्टी ने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सेहत और खुशहाली पर्यावरण से गहराई से जुड़ी हुई है। हर साल 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंध को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। स्वच्छ हवा, सुरक्षित पानी और प्रदूषण से मुक्त वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं।

फिल्म सुखी में नजर आई थीं शिल्पा शेट्टी

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार सोनल जोशी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुखी' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ अमित साध, डेलनाज ईरानी, कुशा कपिला और पवलीन गुजराल भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी सुखप्रीत कालरा उर्फ 'सुखी' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिवार की जिम्मेदारियों में अपनी पहचान और इच्छाओं को पीछे छोड़ देती है। स्कूल रीयूनियन के लिए दिल्ली जाने के बाद उसकी जिंदगी और सोच में बदलाव आता है। फिल्म में शिल्पा ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो दोबारा अपनी पहचान तलाशती है।

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू