शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो 'मां है ना' में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो 'मां है ना' में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप

Shilpa Shetty Show: शिल्पा शेट्टी के कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' के पहले सीजन के विजेता कुशल तंवर और उनकी मां बने हैं। ग्रैंड फिनाले में शानदार थ्री-कोर्स मील बनाकर उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की।

सोनाली झा

Shilpa Shetty Show Maa Hai Na Winner: शिल्पा शेट्टी के होस्ट किए गए कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' के पहले सीजन को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। जी5 पर प्रसारित इस फैमिली एंटरटेनमेंट शो में कुशल तंवर और उनकी मां की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ उन्हें सिर्फ शो की चमचमाती ट्रॉफी ही नहीं मिली, बल्कि इनाम के तौर पर मां-बेटे की इस जोड़ी को मिस्र के खूबसूरत शहर काहिरा की शानदार ट्रिप भी दी गई।

'मां है ना' के ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट्स के सामने सबसे कठिन कुकिंग टास्क रखा गया। सभी प्रतिभागियों को एक परफेक्ट थ्री-कोर्स मील तैयार करना था। मेन्यू में पनीर टिक्का, पराठा और जलेबी जैसी डिश शामिल थीं। इस चुनौती में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि प्रेजेंटेशन, टाइम मैनेजमेंट और मां-बेटे के बीच तालमेल की भी परीक्षा थी।

शिल्पा शेट्टी ने की तारीफ

कुशल तंवर और उनकी मां ने पूरे आत्मविश्वास के साथ यह चुनौती पूरी की। उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद शो की होस्ट शिल्पा शेट्टी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं। उन्होंने खाने को माइंड-ब्लोइंग बताते हुए कहा कि दिखने में भी अच्छा, स्वाद में भी अच्छा और सुनने में भी अच्छा। शिल्पा की यह तारीफ फिनाले का सबसे खास पल बन गई।

जीत के बाद छलक पड़े कुशल तंवर के जज्बात

ट्रॉफी जीतने के बाद कुशल तंवर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है। कुशल ने कहा कि 'मां है ना' का पहला सीजन जीतना किसी सपने के सच होने जैसा है। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि मेरी मां की है, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। इस शो ने मुझे यह एहसास कराया कि मां का प्यार और उनका त्याग किसी भी सफलता से बड़ा होता है।

परिवार और प्यार से जुड़ा रहा शो का सफर

'मां है ना' सिर्फ एक कुकिंग रियलिटी शो नहीं था, बल्कि मां और बच्चों के रिश्ते, उनके प्यार, संघर्ष और साथ को सेलिब्रेट करने वाला मंच भी था। पूरे सीजन में सेलिब्रिटी मांओं और उनके बच्चों ने अपनी कुकिंग स्किल्स के साथ-साथ इमोशनल बॉन्डिंग से भी दर्शकों का दिल जीता।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस