शेखर सुमन और संजय दत्त (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Shekhar Tonite Promo: 'आज अपुन आप सबका पीएम बनके बहुत खुश हुआ', शेखर टुनाइट में संजय दत्त का अनोखा अवतार

Sanjay Dutt Shekhar Tonite Episode: शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती स्पेशल एपिसोड में संजय दत्त मेहमान बनकर पहुंचेंगे। प्रोमो में वह पीएम बनकर जनता को संबोधित करते नजर आए।

सोनाली झा

Sanjay Dutt Shekhar Tonite Promo: अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन का चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ इन दिनों चर्चा में है। शो में अब तक कई फिल्मी सितारों के साथ राजनेता भी शिरकत कर चुके हैं। अब शो के गांधी जयंती स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड के ‘मुन्ना भाई’ यानी संजय दत्त बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड का एक मजेदार प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें संजय दत्त प्रधानमंत्री के अंदाज में जनता को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं।

शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर शेखर टुनाइट के आगामी एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में संजय दत्त सूट में माइक के सामने खड़े नजर आते हैं और अपने खास अंदाज में कहते हैं कि चल रेला है, चलो देश में कुछ तो चल रेला है। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि आज अपुन आप सबका पीएम बनके बहुत खुश हुआ। संजय दत्त का यह अंदाज देखकर शो में मौजूद शेखर सुमन भी खूब मनोरंजन करते नजर आते हैं।

गांधी जी के तीन बंदरों के बाद चौथे बंदर की बात

प्रोमो में संजय दत्त महात्मा गांधी के तीन बंदरों का जिक्र भी करते हैं। वह कहते हैं कि गांधी जी को वह बहुत मानते हैं और उनके तीन बंदरों के बारे में सभी जानते हैं कि बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो। इसके बाद संजय दत्त अपने मजेदार अंदाज में चौथे बंदर की बात करते हैं। वह कहते हैं कि अगर कोई बुरा देखेगा तो उसे ठीक कौन करेगा। इसके साथ ही वह अपनी काल्पनिक सरकार का एक मजेदार वादा भी करते हैं और कहते हैं कि उनकी सरकार में सबसे ज्यादा भाईचारा बढ़ेगा।

कब और कहां देख सकेंगे एपिसोड

शो के प्रोमो के साथ बताया गया है कि गांधी जयंती स्पेशल यह एपिसोड शुक्रवार शाम 6:18 बजे रिलीज होगा। दर्शक इसे शेखर सुमन के यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। संजय दत्त के इस अलग अंदाज को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में 'आखिरी सवाल' में नजर आए थे। इसके अलावा वह सऊदी अरब की फिल्म '7 डॉग्स' का भी हिस्सा रहे हैं। आने वाले समय में अभिनेता 'रेंजर', 'खलनायक रिटर्न्स', 'जन्मभूमि' और 'बाप' समेत कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं।

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?