शेखर सुमन (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर

Shekhar Suman ने हाल ही में अपने पुराने इंटरव्यू से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि फूलन देवी ने कहा था कि आप सवालों से गोली चलाते हैं। उन्होंने बाल ठाकरे संग मजेदार अनुभव शेयर किया।

सोनाली झा

Shekhar Suman Interesting Story: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शेखर सुमन अपने बेबाक अंदाज और शानदार इंटरव्यू स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में राजनीति, फिल्म और समाज से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू लिया है। हाल ही में IANS से बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने अपने करियर के कुछ यादगार अनुभव शेयर किए। इस दौरान उन्होंने डकैत से नेता बनीं फूलन देवी और दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से जुड़ी मजेदार बातें भी बताईं।

शेखर सुमन ने बताया कि उन्होंने कभी किसी का इंटरव्यू लेने में डर महसूस नहीं किया। वह हमेशा पूरे आत्मविश्वास के साथ सवाल पूछते थे। लेकिन जब फूलन देवी उनके शो में आईं, तब एक दिलचस्प पल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का कद काफी छोटा था। जब वह कुर्सी पर बैठीं तो उनके पैर जमीन तक नहीं पहुंच रहे थे। यह देखकर मैंने मजाक में उनसे पूछा कि जब आपके पैर जमीन तक नहीं पहुंचते, तो आप घोड़े पर बैठकर बंदूक लेकर कैसे घूमती थीं? आप तो बैंडिट क्वीन हैं।

आप सवालों से गोली चलाते हैं

शेखर सुमन के मुताबिक, उनका सवाल सुनकर फूलन देवी कुछ देर तक उन्हें देखती रहीं। इसके बाद उन्होंने उनसे एक और सीधा सवाल पूछा कि क्या उन्हें कभी किसी से डर लगा। शेखर सुमन ने बताया कि उनके सवाल पर फूलन देवी ने बेहद मजेदार जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मुझे आपसे डर लगता है, क्योंकि आप सवालों से गोली चलाते हैं। फूलन देवी का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। शेखर सुमन ने कहा कि यह पल उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक बन गया। आज भी उन्हें फूलन देवी की कही यह बात याद है।

बाल ठाकरे से जुड़ा मजेदार अनुभव

बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने बाल ठाकरे से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार बाल ठाकरे ने खुद उन्हें फोन करके उनके शो की तारीफ की थी। शेखर सुमन ने कहा कि उन्होंने तुरंत इस मौके का फायदा उठाया और बाल ठाकरे से इंटरव्यू के लिए पूछ लिया। इंटरव्यू खत्म होने के बाद बाल ठाकरे ने कहा कि उन्हें बातचीत में बहुत मजा आया और एक और इंटरव्यू होना चाहिए। इस पर शेखर सुमन ने मजाक में कहा कि उनके पास बदलने के लिए दूसरे कपड़े नहीं हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक