Photo - nawazuddin._siddiqui/Insta  
मनोरंजन

‘यार का सताया हुआ है’ गाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी शहनाज गिल, पोस्टर जारी

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपना नया गाना ‘यार का सताया हुआ है’ (Yaar Ka Sataya Hua Hai) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस गाने का पोस्टर भी रिलीज हो गया है। जिसे एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर में नवाजुद्दीन प्रिंटेड शर्ट और ब्राउन कलर का जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने गले में ग्रीन कलर का मफलर भी डाल रखा है। वहीं शहनाज येलो कलर का सलवार सूट पहने दिखाई दे रही हैं।

पोस्टर में दोनों को उदास देखा जा सकता है। जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि यह गाना एक सैड सॉन्ग होगा। यह गाना 3 जुलाई, 2023 को रिलीज होगा। पोस्टर को शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने लिखा, “मैं पागल हूं, और बहुत पागल पर ये भी बात है की दिल सच्चा है छीन तो लेता तुझको सरेआम मैं पर मसला ये है, कि शौहर तेरा आदमी अच्छा है।”

इस पोस्टर को शहनाज गिल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रिशेयर किया है। बता दें कि गाना ‘यार का सताया हुआ है’ इस गाने को बी प्राक के लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम जोहराजबीन से लिया गया है। जिसे जानी ने लिखा है और अरविंदा खैरा ने इसका निर्देशन किया है। यह गाना 3 जुलाई, 2023 को रिलीज होगा। 

अगर हम बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की तो उनकी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म को कंगना रणौत ने प्रोड्यूस किया है। नवाजुद्दीन जल्द ही फिल्म ‘हड्डी’ में नजर आएंगे। वहीं हाल ही में सलमान खान की स्टारर रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' से शहनाज गिल ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। वो फिल्म ‘100%’ में भी दिखाई देंगी।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट