Shehnaaz Gill Ishqnama Shooting Nose Ring Accident: बिग बॉस 11 से घर-घर में मशहूर हुई पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहनाज गिल इस समय इश्कनामा फिल्म की शूटिंग में बिजी है।
दरअसल शूटिंग के दौरान, शहनाज गिल के साथ एक डरावना हादसा हो गया है। फिल्म की शूटिंग के बीच में ही एक्ट्रेस की नथनी यानी नोज रिंग ढीली होकर उनके मुंह में चली गई थी और गलती से एक्ट्रेस ने वो नोज रिंग निगल ली।
जैसे ही शहनाज गिल के फैंस के कानों में ये खबर पड़ी सभी घबरा गए। अपने फैंस की घबराहट को देखते हुए शहनाज गिल ने इस हादसे से जुड़ी एक बीटीएस वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।
वायरल वीडियो में शहनाज गिल काफी घबरायी हुई नजर आ रही है। वह सिर पर हाथ रखकर खांसती नजर आती है और निगली हुई नोज रिंग को बाहर निकालने की कोशिश करती दिख रही हैं। घटना के दौरान उनकी हालत देखकर सेट पर मौजूद लोग भी तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए।
वीडियो में शहनाज के को-स्टार सौरभ सचदेवा भी उनकी मदद करते दिखाई दे रहे हैं। वह एक्ट्रेस की पीठ थपथपाते है, उनका हाथ पकड़ते है और उन्हें बालकनी की ओर ले जाते नजर आते है। वीडियो में पूरी घटना काफी अचानक और डरावनी लग रही है।
शहनाज गिल ने यह बीटीएस वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इससे यह भी साफ है कि घटना के बाद वह ठीक है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने मजेदार अंदाज में बताया कि कई लोग उनसे इस नथनी मोमेंट को शेयर करने के लिए कह रहे थे, इसलिए उन्होंने शूटिंग के इस पल को फैंस के साथ साझा किया।
वीडियो सामने आने के बाद शहनाज के फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। कई यूजर्स ने उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी। कुछ फैंस ने यह भी पूछा कि वह शूटिंग के दौरान आखिर क्या-क्या कर बैठती है।
यह घटना अरविंद्र खैरा के निर्देशन में बन रही पंजाबी रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘इश्कनामा’ की शूटिंग के दौरान हुई। फिल्म की कहानी निम्मा नाम के एक युवा सिख छात्र और शायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाकिस्तान की मुस्लिम लड़की नसीमा से प्यार हो जाता है। फिल्म में शहनाज गिल के अलावा जय रंधावा, सौरभ सचदेवा, अंजुम बत्रा और महानबीर भुल्लर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर शहनाज के फैंस काफी उत्साहित हैं।