शीबा चड्ढा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

The Trial Season 2 में काजोल के साथ शीबा चड्ढा मचाएंगी धमाल, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज

OTT Movie : बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और शीबा चड्ढा की वेब सीरीज ‘द ट्रायल 2 : प्यार कानून धोखा’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में चलिए जानते हैं यह कब और कहां स्ट्रीम होगी।

स्नेहा मौर्या

Sheeba Chaddha Web Series Trial 2: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल और शीबा चड्ढा जल्द ही जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज ‘द ट्रायल 2 : प्यार कानून धोखा’ में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज 19 सितंबर से स्ट्रीम होगी और इसमें शीबा मालिनी खन्ना के किरदार में दिखाई देंगी। पहले सीजन की तरह इस बार भी शो में कानून, अपराध और इमोशनल ड्रामा की गहराई से भरपूर कहानियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

सीरीज में मालिनी का किरदार अपने काम के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन अपने नियमों और शर्तों पर काम करना पसंद करती है। यह भूमिका शीबा चड्ढा के असली जीवन से भी काफी मेल खाती है। शीबा ने कहा है कि उन्होंने हमेशा से यह मान रखा है कि कार्यस्थल पर हर कलाकार को इज्जत मिलनी चाहिए। चाहे वह महिला कलाकार हो या कोई अन्य पेशे में काम कर रही हो, हर किसी को सम्मान के साथ काम करने का अधिकार है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी कीमत पर अपने सम्मान पर समझौता नहीं करेंगी।

शीबा चड्ढा की वेब सीरीज में काजोल भी आएंगी नजर

सीरीज में शीबा चड्ढा की को-स्टार अभिनेत्री काजोल भी हैं। काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को एक ही तरह की स्क्रिप्ट ऑफर होती हैं। इस पर शीबा ने खुलकर अपनी राय रखी कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उम्र के आधार पर हीरोइन या किरदार तय किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में ही उन्हें ‘दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय की बहन का किरदार मिला था। इसके बाद धारावाहिक ‘गाथा’ में उन्होंने सदी प्रतिष्ठित किरदार निभाए, जिसमें उनके साथ उम्र के फर्क के बावजूद बेहतरीन अभिनय किया।

एक्ट्रेस ने अपने अभिनय को लेकर कही ये बात

शीबा ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी यह सोचा नहीं कि उन्हें केवल खास प्रकार के रोल ही मिलने चाहिए। उनके लिए एक्टिंग एक पेशा था, जिस पर उन्होंने कभी रोक-टोक नहीं रखी। उनका मानना है कि उम्र के आधार पर भूमिका तय करने की परंपरा बदल रही है, खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद। शीबा का अगला प्रोजेक्ट एक रोमांटिक कहानी होगी, जिसमें उनके किरदार को भी अहम जगह मिलेगी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज