शत्रुघ्न सिन्हा और रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ranveer Singh Dhurandhar: ‘ऐसा किरदार सिर्फ रणवीर सिंह ही निभा सकते थे’, शत्रुघ्न सिन्हा ने की धुरंधर की तारीफ

Shatrughan Sinha Reaction On Dhurandhar: शत्रुघ्न सिन्हा ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसा किरदार केवल रणवीर सिंह ही निभा सकते थे। उन्होंने फिल्म को ईमानदार और बेहतरीन कृति बताया।

सोनाली झा

Shatrughan Sinha Praise Ranveer Singh Role: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का अगला पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अगले महीने रिलीज होने वाला है। लेकिन अभी तक पिछले साल आई ‘धुरंधर’ का ही क्रेज लोगों में बना हुआ है। शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में फिल्म धुरंधर की जमकर तारीफ की है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर जहां एक ओर प्रोपेगेंडा फिल्म होने के आरोप लग रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे 'बेमिसाल कृति' और 'मास्टरपीस' बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपने पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि उन्होंने हाल ही में इस चर्चित फिल्म को देखा और वह इससे बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि इसे ‘प्रचार फिल्म’ कैसे कहा जा सकता है, क्योंकि उनके मुताबिक यह एक ईमानदारी से बनाई गई, दिलचस्प और मनोरंजक फिल्म है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म के सेट और तकनीकी पक्ष की भी सराहना की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बैंकॉक, थाईलैंड में पाकिस्तान को दर्शाने वाले सेट को बेहद खूबसूरती और वास्तविक अंदाज में तैयार किया गया है, जो फिल्म को और प्रभावशाली बनाता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने खास तौर पर रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि रणवीर इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं और उनके अलावा शायद ही कोई इस किरदार को इतने प्रभावी ढंग से निभा पाता।

शत्रुघ्न सिन्हा ने की राकेश बेदी की सराहना

शत्रुघ्न सिन्हा ने संजय दत्त और अक्षय खन्ना के प्रदर्शन को भी असाधारण बताया। पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने मित्र राकेश बेदी की भी विशेष सराहना की और कहा कि उन्होंने एक यादगार भूमिका निभाई है, जिसे शायद वही इतने शानदार तरीके से कर सकते थे। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशंसा की और कहा कि पूरी टीम ने मिलकर इसे एक अद्भुत सीन अनुभव बना दिया है।

धुरंधर 2 और टॉक्सिक की टक्कर

बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हो सकता है, हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। 19 मार्च को दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार रहेगा। ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ से टक्कर होगी। अब देखना ये है कि क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी पहले पार्ट की तरह ही दमदार प्रदर्शन कर पाती है या नहीं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं