शारदा सिन्हा के आखिरी छठ गीत की इमोशनल कहानी  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Sharda Sinha Chhath Song: बीमारी, पति का बिछड़ना और आखिरी छठ गीत, इन 6 खूबियों ने शारदा सिन्हा को बनाया महान

Sharda Sinha Last Chhath Song: शारदा सिन्हा के आखिरी छठ गीत के पीछे की भावुक कहानी जानें। पति के निधन और बीमारी के बीच उन्होंने छठी मैया से सबके अचल सुहाग की प्रार्थना की थी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • पति को खोने के गम में भी शारदा सिन्हा ने मांगा सबका अचल सुहाग

  • ब्लड कैंसर से जूझते हुए गाया आखिरी छठ गीत दुखवा मिटाई छठी मैया

  • जिस गुलाबी घाट पर पति की विदाई हुई, वहीं गूंजा शारदा सिन्हा का आखिरी गीत

Sharda Sinha Last Chhath Song Emotional Story: बिहार के छठ घाटों में छठ पूजा की शुरुआत शारदा सिन्हा की आवाज से ही होती है। जब भी शारदा सिन्हा की आवाज गूंजती है, तो लोगों के मन में छठी मैय्या के प्रति आस्था और भी गहरी हो जाती है।

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जिनके छठ गीत आज भी अमर है। लेकिन उनके आखिरी छठ गीत दुखवा मिटाएं छठी मैय्या के पीछे एक ऐसी इमोशनल कहानी छिपी हुई है, जिसे सुनकर आपकी भी आंखें नम हो जाएगी। मल्टीपल मायलोमा जैसे गंभीर ब्लड कैंसर से जूझ रहीं शारदा सिन्हा ने पति को खोने के गम के बीच भी छठी मैय्या से सबके सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना की थी। जिस गीत में उन्होंने दूसरों के अचल सुहाग की कामना की, उसके पीछे अपने जीवन का गहरा दर्द भी था।

6 साल तक फैंस को नहीं बीमारी का एहसास

शारदा सिन्हा को साल 2018 में मल्टीपल मायलोमा होने का पता चला था। यह एक तरह का ब्लड कैंसर है। बीमारी के बावजूद भी उन्होंने अपनी गायकी जारी रखी। छठ के मौके पर उनकी आवाज लगातार लोगों तक पहुंचती रही। उनके फैंस में से कई लोगों को लंबे समय तक उनकी बीमारी की गंभीरता का अंदाजा तक नहीं था।

पति के निधन के बाद टूट गई थी शारदा सिन्हा

22 सितंबर 2024 को शारदा सिन्हा के पति बृज किशोर सिन्हा का निधन हो गया। बताया जाता है कि वह घर पर गिर गए थे और ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी जान चली गई। दोनों ने करीब 54 साल का वैवाहिक जीवन साथ बिताया था। पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा ने परिवार से अपनी अंतिम इच्छा भी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जब उनका आखिरी समय आए, तो उन्हें उसी गुलाबी घाट पर ले जाया जाए, जहां उनके पति का अंतिम संस्कार हुआ था।

एम्स के बिस्तर पर भी जारी था भजन का रियाज

27 अक्टूबर 2024 को शारदा सिन्हा को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी और ऑक्सीजन सपोर्ट के बीच भी संगीत से उनका रिश्ता बना रहा। अस्पताल में वह कबीर के निर्गुण भजन सैयां निकल गए, मैं ना लड़ी थी का रियाज कर रही थीं।

इस भजन के बोलों में बिछड़ने और जीवन के गहरे आध्यात्मिक अर्थ छिपे हैं। उनके चाहने वालों के लिए यह दृश्य बेहद इमोशनल करने वाला था। एक तरफ पति को खोने का निजी दुख था, तो दूसरी तरफ कबीर की निर्गुण परंपरा में जीवन और आत्मा से जुड़ा एक गहरा भाव।

आखिरी छठ गीत में की थी सबके अचल सुहाग की प्रार्थना

अस्पताल में भर्ती होने से पहले शारदा सिन्हा ने पटना के गीतकार हृदय नारायण झा से बातचीत की थी। उन्होंने उनसे कहा था कि इस बार भी वह छठ गीत गाएंगी। इसके बाद उनका आखिरी छठ गीत दुखवा मिटाई छठी मैया सामने आया।

इस गीत में उन्होंने छठी मैय्या से प्रार्थना की थी कि हर सुहागिन का सुहाग अचल रहे। गीत की पंक्ति अचल सोहाग दीह मैया, कइनीं बरत तोहार, कइनीं बरत तोहार खास तौर पर दिल को छूती है। इसके अलावा उन्होंने सास-ससुर की बीमारियां दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने की भी कामना की थी। जिस महिला ने अपने जीवनसाथी को खोने का गम झेला था, उसी ने अपने गीत के जरिए दूसरी महिलाओं के सुखी वैवाहिक जीवन की दुआ मांगी। यही बात इस गीत को और भी ज्यादा इमोशनल बना देती है।

बेटे ने आखिरी गीत के साथ साझा की थी मां के लिए प्रार्थना

4 नवंबर 2024 को शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने एम्स परिसर में बैठकर आखिरी गीत के वीडियो पर काम कर रहे थे। उन्होंने पुराने पारिवारिक वीडियो को गीत के साथ जोड़कर एक भावुक पोस्ट साझा की और लोगों से अपनी मां के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की। इसके अगले दिन, 5 नवंबर 2024 को छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय की रात करीब 9:20 बजे शारदा सिन्हा का निधन हो गया। उनके जाने से लोकसंगीत की दुनिया में एक ऐसा खालीपन आया, जिसे भर पाना आसान नहीं है।

गुलाबी घाट पर गूंजा आखिरी गीत

शारदा सिन्हा की अंतिम इच्छा के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को उसी गुलाबी घाट पर ले जाया गया, जहां उनके पति का अंतिम संस्कार हुआ था। छठ के माहौल के बीच वहां उनके आखिरी गीत की आवाज गूंज रही थी। जिस घाट से उनके पति की विदाई हुई थी, वहीं कुछ ही समय बाद शारदा सिन्हा भी अपनी अंतिम यात्रा पर निकल पड़ीं। उनका आखिरी छठ गीत आज भी उनकी आस्था, संगीत के प्रति समर्पण और निजी जीवन के दर्द की याद दिलाता है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार

कीड़े-मकोड़ों से राहत और पक्के घर की सौगात, PM मोदी को यवतमाल के कृष्णा टेकाम ने सुनाई अपने नए घर की कहानी

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान