शरद कपूर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

फिल्म जोश के एक्टर शरद कपूर को मिला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, हॉलीवुड फिल्म में दिखेगा दमदार अंदाज

Sharad Kapoor in Hollywood Movie: फिल्म 'जोश' फेम एक्टर शरद कपूर का काम मांगते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अब एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जिसमें उन्हें हॉलीवुड प्रोजेक्ट मिल गया है।

यति सिंह

Highlights

  • शरद कपूर को हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला, जिसकी शूटिंग जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है।

  • कुछ वक्त पहले एक्टर का बॉलीवुड से काम मांगने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था।

  • बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय शरद कपूर के पैर में गंभीर चोट लग गई थी।

  • फिल्म 'जोश' से पहचान बनाने वाले शरद अब बॉलीवुड में भी दोबारा वापसी करना चाहते हैं।

Sharad Kapoor Bollywood Career: 90 के दशक की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों एक अलग ही वजह से सुर्खियों में हैं।

कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड से खुले तौर पर काम की मांग की थी। उस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के की लोग काफी परेशान हो गए थे। लेकिन अब इसी कड़ी में एक ऐसा ट्वीस्ट आया है, जो उनके फैंस के चेहरों पर मुस्कान ले आया है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

हाल ही में शरद कपूर का एक ऐसा वीडियो सामने आया था जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। वीडियो में उनकी मुश्किल हालातों और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों की झलक साफ दिखाई दे रही थी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें अपने प्यारे पालतू कुत्तों को भी एक एनिमल शेल्टर में छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

हालांकि शरद कपूर ने खुद सामने आकर इस बात को साफ किया है कि उनके इस वीडियो का मकसद किसी से पैसों की मदद हासिल करना बिल्कुल नहीं था। उन्होंने साफ कहा कि उनका मकसद फिल्म इंडस्ट्री के अपने लोगों के साथ किसी तरह की कड़वाहट पैदा करना नहीं था, क्योंकि इंडस्ट्री के सभी लोग उनके अपने परिवार की तरह हैं।

फुटबॉल खेलते समय आई गंभीर चोट

अपनी पर्सनल लाइफ और मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए शरद कपूर ने उस हादसे का जिक्र किया जिसने उनकी लाइफ की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया था। उन्होंने बताया कि वह कुछ समय पहले बार्सिलोना गए हुए थे और वहां फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में एक गंभीर चोट लग गई।

मैदान पर खेलते हुए उनका पैर दूसरे खिलाड़ी से जोरदार तरीके से टकरा गया था। इस दर्दनाक चोट के कारण उन्हें अपने चारों पालतू कुत्तों की देखभाल करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, जिन्हें रोज टहलाने और संभालने की जरूरत होती है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सख्त सलाह दी है।

हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिलने के बाद ट्विस्ट

मुश्किल समय के बीट शरद कपूर के जीवन में एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दे दी है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर एक बड़ी हॉलीवुड मूवी का ऑफर मिल चुका है।

इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग वह आने वाली जनवरी महीने में ही शुरू करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह मौका उनके करियर में एक नया और सुनहरा अध्याय जोड़ेगा।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल