शनाया कपूर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी 
मनोरंजन

शनाया कपूर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- नेगेटिविटी से डरती नहीं, मुझे...

‘आंखों की गुस्ताखियां’ से पहले शनाया कपूर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, खासकर स्टारकिड टैग को लेकर। शनाया ने कहा कि वह नेगेटिविटी से नहीं डरतीं और ऑनलाइन ट्रोल्स को सीखने का मौका मानती हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही चर्चाओं में आ चुकीं शनाया कपूर इन दिनों अपनी पहली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर 1 जुलाई 2025 को रिलीज हुआ है, जिसमें उनके साथ नजर आएंगे विक्रांत मैसी। हालांकि, फिल्म से पहले ही शनाया को नेपोटिज्म और स्टारकिड टैग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

शनाया कपूर, जो कि 90 के दशक के मशहूर एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं, ट्रोल्स से घबराने के बजाय उन्हें एक सीखने का मौका मानती हैं। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में शनाया ने बेबाकी से कहा कि मैं ऑनलाइन ट्रोलिंग से नहीं डरती। मैं खुद अपने बारे में नेगेटिव कमेंट्स और आर्टिकल्स पढ़ती हूं क्योंकि मुझे जानना जरूरी है कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।

शनाया मानती हैं कि कुछ कमेंट्स बहुत पर्सनल और आहत करने वाले होते हैं, खासकर उनके लुक्स, बॉडी या कपड़ों को लेकर। लेकिन अब उन्होंने ये समझ लिया है कि क्या नजरअंदाज करना है और क्या अपनाना है। वो कहती हैं कि जो फीडबैक मेरे काम से जुड़ा होता है, उसे मैं पॉजिटिव तौर पर लेती हूं। वो मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। शनाया के इस नजरिए को सोशल मीडिया पर भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

शनाया की पेशेंस और समझदारी की कई यूजर्स ने तारीफ की है। इंडस्ट्री में अभी कदम रखने से पहले ही शनाया का ये परिपक्व रवैया बताता है कि वो लंबी रेस की खिलाड़ी हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने जा रही है। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें विक्रांत मैसी और शनाया की केमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही है। बॉलीवुड में स्टारकिड्स को अक्सर आलोचना का सामना करना पड़ता है, लेकिन शनाया जैसे युवा कलाकार अगर ट्रोलिंग को ताकत बना लें, तो ये उनके लिए संघर्ष से ज्यादा सबक बन जाता है।

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?