Pakistani Actress Asma Abbas Statement Expressed Grief Shefali Jariwala Death
‘बुढ़ापे को अपनाओ’, पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बड़ा बयान, शेफाली की मौत पर जताया दुख
पाकिस्तानी एक्ट्रेस असमा अब्बास का वीडियो शेफाली जरीवाला की मौत पर शोक जताते हुए वायरल हो रहा है। उन्होंने शेफाली की 42 वर्ष की उम्र में हुई अचानक मौत को दुखद बताया।
मुंबई: कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। महज 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस के इस तरह चले जाने पर उनके चाहने वालों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई स्तब्ध है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। अब इस दुखद घटना पर पाकिस्तानी दिग्गज एक्ट्रेस असमा अब्बास का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शेफाली की मौत पर गहरा अफसोस जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
असमा अब्बास ने सोशल मीडिया पर भावुक होकर कहा कि शेफाली सिर्फ 42 साल की थीं। ये बहुत ही दुखद और तकलीफदेह है। कोई भी हो, जब इस तरह जवानी में कोई चला जाता है, तो दिल टूट जाता है। उनके पति की हालत की सिर्फ कल्पना की जा सकती है। मैंने सुना है कि शेफाली एंटी-एजिंग इंजेक्शंस लेती थीं। मुझे समझ नहीं आता कि यह किस तरह का क्रेज है।
उन्होंने आगे कहा कि बुढ़ापे को क्यों नहीं अपनाते? पहले श्रीदेवी भी इसी कारण हमसे चली गईं। ये सब अननेचुरल चीजें हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक होती हैं और दिल को कमजोर बना देती हैं। असमा अब्बास ने यह भी कहा कि जवान रहने का जुनून आजकल खतरनाक रूप लेता जा रहा है। उन्होंने इंसानियत और स्वाभाविक जीवन की वकालत करते हुए कहा कि कितनी भी कोशिश कर लो, इंसान उम्र को मात नहीं दे सकता। ये एक दुखद सच्चाई है, जिसे स्वीकार करना ही सही है।
वीडियो के अंत में असमा ने शेफाली की मां और पति के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि जब उन्होंने देखा कि शेफाली को दुल्हन की तरह अंतिम विदाई दी गई, तो उनका दिल दहल गया। दिमाग में सब घूमता रहा, सपने में भी आती रही। सुबह उठकर फोन पर फिर वही सब देखा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, और लोगों के बीच एक बड़ी चर्चा छिड़ गई है।
Pakistani actress asma abbas statement expressed grief shefali jariwala death