सुहाना खान को शाहरुख खान ने किया सपोर्ट 
मनोरंजन

विज्ञापन वीडियो पर ट्रोल हुई सुहाना खान को शाहरुख खान ने किया सपोर्ट, पोस्ट पर किया कमेंट

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान के बीच इंस्टाग्राम पर हुआ एक छोटा-सा संवाद इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया। इसमें सुहाना का स्टाइलिश अवतार नजर आ रहा है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की किंग खान यानी शाहरुख खान अक्सर अपनी बेटी सुहाना खान को पब्लिक में सपोर्ट करते नजर आते हैं। चाहे सुहाना की फिल्म हो या कोई विज्ञापन पोस्ट और वीडियो। ऐसे में अब फिर से शाहरुख खान अपनी बेटी को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका स्टाइलिश अवतार नजर आ रहा है।

सुहाना खान की फोटोज पर फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं आने लगीं, लेकिन जो सबसे खास कमेंट रहा, वो था खुद उनके पिता शाहरुख खान का। शाहरुख ने अपनी बेटी की तारीफ करते हुए लिखा कि वाह, खूबसूरत लग रही हो। इस पर सुहाना ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लिखा कि लव यू। इस प्यारी-सी बाप-बेटी की बातचीत ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। एक फैन ने लिखा कि शाहरुख सर का कमेंट ही काफी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि किंग खान और उनकी प्रिंसेस। कई यूजर्स ने कमेंट कर शाहरुख को ईद की मुबारकबाद भी दी।

सुहाना खान की एडिडास इंडिया की विज्ञापन को तो फैंस ने जमकर तारीफ की। हालांकि, सुहाना खान की लक्स साबुन विज्ञापन पर फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। हर कोई सुहाना के कलर को लेकर कमेंट कर रहे थे। तब तो शाहरुख खान ने कोई कमेंट नहीं किया था, लेकिन अब अपनी बेटी को सपोर्ट करते हुए ट्रोल्स को ये बात दिया है की उनकी बेटी के साथ उनके पिता है। इससे ये बात साबित होता है कि शाहरुख खान अपने बेटी से कितना प्यार करते हैं।

बात करें सुहाना खान के करियर की, तो उन्होंने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और वेदांग रैना जैसे नए चेहरे भी नजर आए थे। हालांकि फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सुहाना के परफॉर्मेंस की तारीफ हुई थी।अब फैंस की नजरें उनकी अगली फिल्म पर टिकी हैं, जिसका नाम है ‘किंग’। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके पिता शाहरुख खान भी होंगे। बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जो अगले साल ईद पर रिलीज की जाएगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी