शार्क टैंक इंडिया 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ शाहरुख खान के को-स्टार ने बिजनेस में रखा कदम, ‘शार्क टैंक’ ने दी 2.5 करोड़ की फंडिंग

Shark Tank India New Season: शार्क टैंक इंडिया 5 की पहली पिच में क्रॉफल गाइज ने शार्क्स को इंप्रेस किया, जहां राहुल वोहरा ने शाहरुख खान संग काम से बिजनेस तक का सफर साझा किया।

स्नेहा मौर्या

Shahrukh Khan Co Star In Shark Tank: ‘शार्क टैंक इंडिया 5’ की शुरुआत धमाकेदार रही, जहां पहले ही एपिसोड में मुंबई के चार यंगस्टर्स राहुल वोहरा, अन्नाया अग्रवाल, अमाय ठक्कर और वीर पिंटो – की पिच ने सभी ‘शार्क्स’ का ध्यान खींचा। उनके स्टार्टअप क्रॉफल गाइज ने हाइब्रिड प्रोडक्ट ‘क्रोसोआं और वफल’ पेश किया, जिसे देखकर शार्क्स काफी प्रभावित हुए। इस पिच में उन्होंने केवल 1 प्रतिशत इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये का निवेश मांगा, जबकि कंपनी की वैल्यू 100 करोड़ रुपये थी।

इस एपिसोड में राहुल वोहरा ने स्क्रीन पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया, लेकिन बाद में दोस्तों के साथ मिलकर अपना बिजनेस शुरू किया। राहुल ने कहा, “हमने शो को फिल्मी अंदाज में पेश करने की कोशिश की, क्योंकि वीर और मैं फिल्म इंडस्ट्री से आते हैं। यह सोनी की टीम और हमारी सोच का कमाल था।”

शाहरुख खान संग किया था काम

राहुल ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ एक बड़े ऐड में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कबीर खान के साथ नौ साल तक इंडस्ट्री में अनुभव हासिल किया। राहुल ने साझा किया, “कबीर खान मेरे लिए पिता समान रहे। मेरी पहली नौकरी उनके साथ ही शुरू हुई। एक इंटर्न से लेकर वीएफएक्स प्रोड्यूसर, डायरेक्टर असिस्टेंट और अंततः सह-निर्देशक बनने तक की यात्रा बहुत खास रही।”

उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख के साथ ऐड करना उनके लिए सपने सच होने जैसा था। “मैं न्यूयॉर्क से आया था और हमेशा एक्टिंग करना चाहता था। मुकेश छाबड़ा ने मुझे दुबई टूरिज्म के ऐड में कास्ट किया, जिसमें शाहरुख खान थे। यह मेरे करियर का बड़ा मौका था।”

इंडस्ट्री छोड़ यूं की स्टार्टअप की शुरुआत

राहुल ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना आसान फैसला नहीं था। नौ साल का अनुभव छोड़ना मुश्किल था, लेकिन शादी और व्यक्तिगत परिस्थितियों के चलते यह कदम सही लगा। उन्होंने बताया कि थाईलैंड की यात्रा के दौरान उन्हें यह एहसास हुआ कि बिजनेस में कदम रखना उनके लिए सही समय था।

‘शार्क टैंक इंडिया 5’ में क्रॉफल गाइज की पिच ने न केवल शार्क्स को इंप्रेस किया, बल्कि दर्शकों को भी उनके सफर और बहादुरी की कहानी से प्रेरित किया। यह एपिसोड दिखाता है कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री का अनुभव और जुनून मिलकर नए उद्यम की दिशा तय कर सकते हैं।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज