शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी 6 जनवरी से अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाले हैं।  
मनोरंजन

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने साथ होंगे नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा, अर्जुन उस्तरा से आया बड़ा अपडेट

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी 6 जनवरी से अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाले हैं। विशाल भारद्वाज और साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर और रणदीप हुडा भी नजर आएंगे।

अनिल सिंह

मुंबई: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म में नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा की एंट्री हुई है। विशाल भारद्वाज और साजिद नाडियाडवाला मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित होगी। शुरू में फिल्म का नाम अर्जुन उस्तरा बताया गया था लेकिन अभी से अनटाइटल्ड फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत 6 जनवरी को होने वाली है और दिसंबर 2025 में ही यह फिल्म रिलीज होगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की तृप्ति का करियर इस समय उफान पर है और वह एक के बाद एक बड़ी फिल्में साइन करती जा रही हैं।

अर्जुन उस्तरा के अलावा सलमान खान की 'सिकंदर', अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' और टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' के साथ 2025 में साजिद नाडियाडवाला चार बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करेंगे। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन चारों बड़ी फिल्मों में कौन सी फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित होती है। चारों ही फिल्मों की बात अगर करें तो दर्शक इन फिल्मों को लेकर बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म के बारे में यह कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा के साथ शाहिद कपूर 6 जनवरी से फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाले हैं। फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। तृप्ति के लिए 2023 सफल साल साबित हुआ था। उनके काम की खूब तारीफ की गई और वह करीब तीन फिल्मों में नजर आई। शाहिद कपूर की अगर बात करें तो 2024 में वह कृति सेनन के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया नाम की फिल्म में नजर आए थे। जबकि 2025 में वह 'देवा' नाम की फिल्म में नजर आएंगे और 2025 के आखिर में ही उनकी अर्जुन उस्तरा भी रिलीज होगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी