शाहिद कपूर ने किया खुलासा, रणदीप हुड्डा से उन्हें लगता था डर 
मनोरंजन

रणदीप हुड्डा से क्यों डरते थे शाहिद कपूर, अर्जुन उस्तरा में साथ आएंगे नजर, एक्टर ने खोला राज

रणदीप हुड्डा और शाहिद कपूर ने कभी भी साथ काम नहीं किया है, लेकिन विशाल भारद्वाज की फिल्म अर्जुन उस्तरा में दोनों एक साथ नजर आएंगे। शाहिद कपूर ने बताया है कि वह रणदीप हुड्डा से डरा करते थे।

अनिल सिंह

मुंबई: शाहिद कपूर की फिल्म देव का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, लेकिन वह अपनी अपकमिंग फिल्म अर्जुन उस्तरा को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। यह फिल्म विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। खुद इस बात की जानकारी शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में दी है। खबर यह भी है कि इस फिल्म में विक्रांत मैसी विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं इस दौरान शाहिद कपूर ने यह भी बताया कि वह रणदीप हुड्डा से बहुत डरते थे।

कम लोग जानते हैं कि रणदीप हुड्डा और शाहिद कपूर एक साथ नेशनल स्कूल आफ ड्रामा में थे और इसी से जुड़ा हुआ दिलचस्प वाकया शाहिद कपूर ने सुनाया है, इंस्टाग्राम लाइव में शाहिद कपूर ने बताया कि कैसे भूल सकता हूं मैं, वह मेरे नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के दोस्त हैं। मैं पहली बार रणदीप के साथ काम कर रहा हूं। इससे पहले कभी हमने साथ में काम नहीं किया है। हम लोगों ने बहुत सारी एक्टिंग वर्कशॉप की है नासिर के साथ। रणदीप मेरा सीनियर था। मैं उससे बहुत डरता था।

फिल्म की अगर बात करें तो अर्जुन उस्तरा में शाहिद कपूर डॉन हुसैन उस्तरा के किरदार में नजर आएंगे। एक्टर ने इसके लिए जमकर मेहनत की है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी भी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। शाहिद कपूर की काम की अगर बात करें तो हाल ही में उनकी देवा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस और पूजा हेगड़े जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी