शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

CBFC के फैसले से हैरान शाहिद कपूर, बोले- कॉकटेल 2 परिवार के साथ देखने लायक फिल्म है फिर भी मिला A सर्टिफिकेट

Cocktail 2 A Certificate: कॉकटेल 2 को CBFC द्वारा A सर्टिफिकेट दिए जाने पर शाहिद कपूर ने हैरानी जताई है। शाहिद ने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिसकी वजह से इसे केवल वयस्कों के लिए सीमित किया जाए।

सोनाली झा

Shahid Kapoor Film Cocktail 2 A Certificate: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के बीच चर्चा जारी है। इसी बीच शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता फिल्म को मिले 'A' सर्टिफिकेट पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

शाहिद का कहना है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसकी वजह से इसे केवल वयस्क दर्शकों के लिए सीमित किया जाए। 'कॉकटेल 2' को रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से A सर्टिफिकेट दिया गया था। इसका मतलब है कि फिल्म 18 वर्ष से कम उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं मानी गई है। हालांकि, फिल्म के लीड अभिनेता शाहिद कपूर इस फैसले से पूरी तरह सहमत नजर नहीं आ रहे हैं।

शाहिद कपूर ने जताई हैरानी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहिद कपूर कहते दिखाई दे रहे हैं कि इस फिल्म में ऐसी कोई चीज नहीं है जो लोगों को पसंद न आए। मुझे पता है कि हमें A सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन मैं अभी तक समझ नहीं पाया कि ऐसा क्यों हुआ। मैं इसकी वजह जानने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह तीन लोगों की इमोशनल कहानी है, जिसे परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर देखा जा सकता है।

शाहिद के करियर की पांचवीं A-रेटेड फिल्म

अभिनेता ने उम्मीद जताई कि फिल्म देखने के बाद दर्शक चेहरे पर मुस्कान और दिल में कई भावनाएं लेकर सिनेमाघर से बाहर निकलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि 'कॉकटेल 2' शाहिद कपूर के करियर की पांचवीं A सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी चर्चित फिल्में 'कमीने', 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' और 'ओ' रोमियो' भी A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई थीं। लगातार दूसरी बार भी शाहिद की फिल्म को यही रेटिंग मिली है।

2012 की फिल्म का स्पिरिचुअल सीक्वल

'कॉकटेल 2' को साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जबकि इसकी कहानी इम्तियाज अली और साजिद अली ने लिखी है। अब फिल्म की चर्चा इसके कंटेंट के साथ-साथ सेंसर बोर्ड के फैसले को लेकर भी हो रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z