आईफा 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

IIFA 2025: शाहिद कपूर-नोरा फतेही से लेकर करीना पहुंचीं जयपुर, इन सितारों से सजेगी आईफा अवॉर्ड की शाम

इस बार आईफा 2025 अवॉर्ड शो का आगाज होने जा रहा है। 25वां आईफा राजस्थान की पिंक सिटी यानी जयपुर में 8 और 9 मार्च को होने वाला है। इस ग्रैंड इवेंट के लिए बी टाउन के तमाम दिग्गज सितारे जयपुर पहुंच रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: इस साल, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड (आईफा) अपनी 25वीं सालगिरह मना रहा है। इस बार यह 25वां आईफा राजस्थान की पिंक सिटी यानी जयपुर में होने वाला है। यह इवेंट 8 मार्च को डिजिटल और 9 मार्च मेन इवेंट होगा। हालांकि, इस दो दिन के बड़े इवेंट में बी टाउन के तमाम दिग्गज सितारे जयपुर पहुंच रहे और कुछ पहुंच चुके हैं।

इसी बीच शनिवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ आईफा के लिए रवाना हुए। तो वहीं दूसरी तरफ, करीना कपूर अपने दोनों बेटों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। साथ ही शाहिद कपूर और नोरा फतेही भी इस ग्रैंड इवेंट में पहुंच चुके हैं। इस बार आईफा के 25वें संस्करण का आगाज काफी शानदार होने वाला है। वहीं अब कुछ ही देर में शुरू होने वाले इस इवेंट का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये सितारे डिजिटल अवॉर्ड्स करेंग होस्ट   दरअसल, आईफा 2025 के डिजिटल अवॉर्ड्स को विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के साथ होस्ट करते नजर आने वाले हैं. इस दौरान ओटीटी की बेस्ट फिल्म, सीरीज और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म्स पर बेस्ट कंटेंट को अवॉर्ड से नवाजा जाएगा और इस बार कुछ एडिशनल कैटेगिरीज में बेस्ट रियलिटी और नॉन स्क्रिप्टिड सीरीज, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री, डॉक्यू फिल्म, और बेस्ट म्यूजिक,साउंडट्रैक को भी जगह दी गई है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 9 मार्च को आईफा का होगा मेन इवेंट  इसके अलावा 9 मार्च को आईफा का मेन इवेंट होगा। जिसमें होस्ट के रूप में मोस्ट अवेटेड स्टार कार्तिक आर्यन और सुपरहिट डायरेक्टर करण जौहर दिखाई देंगे। 9 मार्च की शाम को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट परफॉर्मेंस इन द लीडिंग रोल (मेल एंड फीमेल), बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (मेल एंड फीमेल), बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए निगेटिव रोल, म्यूजिक डायरेक्टशन और प्लेबैक सिंगर (मेल एंड फीमेल) समते कई कैटेगिरी में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

खास बात ये है, इस बार आईफा अवार्ड्स 2025 में कई सुपरस्टार अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाने वाले हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर समेत कई हस्तियों के नाम शामिल है। साथ ही मीका सिंह और नोरा फतेही IIFA डिजिटल अवार्ड्स में थिरकते करते दिखाई देंगे।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी