कपिल शर्मा शो में शाहिद-ईशान की मस्ती
उड़ता पंजाब देखकर मीरा सोफे के दूसरी तरफ बैठीं
शाहिद ने सुनाया ईशान के डायपर बदलने का किस्सा
Shahid Kapoor Kapil Sharma Show: नेटफ्लिक्स पर आने वाले कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिवाली की रौनक और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। कपिल शर्मा के शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ ठहाके लगाएं हुए दिखेंगे। नेटफ्लिक्स के द्वारा शेयर किए गए इस प्रोमो में शाहिद, मीरा और ईशान कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते हुए दिखायी देगें।
नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस प्रोमो में शाहिद, उनकी पत्नी मीरा राजपूत और ईशान शो में एंट्री करते दिखते हैं। साथ ही दोनों भाई शाहिद कपूर और ईशान खट्टर सैराट फिल्म के गाने झिंगाट और जब वी मेट के गाने मौजा ही मौजा पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
कपिल शर्मा के इस शो पर शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ 2016 की फिल्म उड़ता पंजाब का किस्सा शेयर किया। शाहिद ने कहा कि जब उड़ता पंजाब की शूटिंग पूरी हो गई थी, तो एडिटिंग रूम में बुलाकर फिल्म दिखाई गई थी। फिल्म की शुरुआत में तो मीरा मेरे बगल में बैठी थी, लेकिन जब फिल्म खत्म हुई, तो वो सोफे के दूसरी तरफ बैठी थी। जिसके बाद कपिल ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि शुक्र है, कबीर सिंह देखने नहीं गईं, अगर वो देखकर शादी की होती तो वो भाग जातीं।
शाहिद कपूर ने ईशान के बचपन का किस्सा याद करते हुए कहा कि जब ईशान छोटा था, तो मैं इसके डायपर बदलता था और अब बुढ़ापे में ईशान कह रहा है कि वो मेरे बदलेगा। अर्चना पूरन सिंह ने शाहिद से पूछा कि क्या आप बच्चों को बहुत ज्यादा छूट देने वाले पिता हैं? इस पर उनकी पत्नी मीरा ने कहा कि वो बहुत लाड-प्यार करते हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं। शाहिद ने फिर कहा कि वो बाइक तेज चलाता है, लेकिन बहुत सेफ तरीके से चलाता है। वो बच्चों को बिगाड़ता है, लेकिन बुरे तरीके से नहीं।
कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कपिल शर्मा के पुराने टीवी शो ('द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल') की तर्ज पर ही एक हंसी-मजाक से भरपूर टॉक शो है। इसमें फिल्म जगत, खेल और अन्य क्षेत्रों के जाने-माने सेलिब्रिटी मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं।