शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कर सकती है बड़ी ओपनिंग, शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म से बढ़ीं उम्मीदें

Cocktail 2 Box Office Collection: कॉकटेल 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पहले दिन 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है।

सोनाली झा

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: निर्देशक होमी अदजानिया एक बार फिर रोमांटिक कॉमेडी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के टीजर और अब तक रिलीज हुए गाने जब तलाक, माशूका और तुझको भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। खासकर युवाओं के बीच फिल्म को लेकर अच्छा माहौल बनता दिखाई दे रहा है। मौजूदा ट्रेंड और सोशल मीडिया रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग कर सकती है।

कॉकटेल 2 की कमाई

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि अगर आने वाले दिनों में रिलीज होने वाला ऑफिशियल ट्रेलर दर्शकों को पसंद आता है, तो फिल्म की हाइप और बढ़ सकती है। ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ पहले दिन 15 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई कर सकती है। हालांकि, सही आंकड़े फिल्म रिलीज होने के बाद ही सामने आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला

कॉकटेल 2 के सामने बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती भी रहने वाली है। फिल्म का सीधा मुकाबला दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा से होने जा रहा है। इसके अलावा वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है भी सिनेमाघरों में मौजूद रहेगी। ऐसे में दर्शकों के पास कई बड़े विकल्प होंगे और फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

2012 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल

बता दें कि कॉकटेल साल 2012 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। रोमांस, दोस्ती और इमोशनल ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही थी। अब इसके सीक्वल में नई स्टारकास्ट और नई कहानी देखने को मिलेगी।

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला