शाहरुख खान, गौरी खान और बेटी सुहाना (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मनोरंजन

गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, गौरी और सुहाना भी आईं नजर

Shah Rukh Khan Lalbaugcha Raja Darshan: एक्टर शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे और आरती में हिस्सा लिया।

यति सिंह

Bollywood Celebs Ganpati Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है, जहां आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पंडालों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान मुंबई के सबसे फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। पूरे परिवार ने बप्पा के दरबार में शीश नवाया और शाम की भव्य आरती में पूरी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया।

बप्पा के दरबार में शाहरुख का खास अंदाज

दर्शन के दौरान शाहरुख खान का पूरा परिवार पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत लग रहा था। शाहरुख ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था, तो वहीं गौरी खान पीले रंग के एथनिक सूट में नजर आईं। सुहाना ने हरे रंग के सूट में अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया।

इस दौरान पंडाल से एक बेहद भावुक करने वाला पल भी सामने आया, जब दर्शन के बाद सुहाना के चेहरे पर सिंदूर लग गया था। गौरी खान ने फौरन अपने दुपट्टे से बेटी का चेहरा साफ किया, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दोनों भाइयों की गैरमौजूदगी में सुहाना ने निभाया साथ

इस खास मौके पर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान और सबसे छोटे बेटे अबराम नजर नहीं आए, जिससे फैंस को उनकी कमी जरूर खली। हालांकि शाहरुख अक्सर बप्पा के दर्शन करने आते रहते हैं। बीते साल 2023 में वे अपने छोटे बेटे अबराम के साथ लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे थे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैंस के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने बताया था कि उनके घर में गणपति उत्सव बेहद सादगी से मनाया जाता है, जहां गौरी आरती करती हैं और पूरा परिवार एक साथ आरती में शामिल होता है।

क्रिसमस पर होगा सबसे बड़ा मुकाबला

भव्य एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर तय हो चुकी है। मेकर्स ने इस बड़े प्रोजेक्ट को क्रिसमस के खास मौके पर 24 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में पेश करने की पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर भारी फायदा मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश