नजर लागी राजा तोरे बंगले को, मुसीबत में घिरा शाहरुख खान मन्नत का रेनोवेशन  
मनोरंजन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के मन्नत रेनोवेशन पर लगी रोक! बिना अनुमति कंस्ट्रक्शन का आरोप

Complaint Against Mannat Renovation: शाहरुख खान के बंगले मन्नत का रेनोवेशन मुश्किलों में गिर गया है। खबर के मुताबिक शाहरुख खान पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के मन्नत की रेनोवेशन का प्लान बनाया है।

अनिल सिंह

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का बंगला मन्नत बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। शाहरुख खान ने बंगले के रेनोवेशन के लिए बंगला खाली कर दिया था और वह इस समय किसी और जगह पर रह रहे हैं। लेकिन रेनोवेशन का काम शुरू होते ही यह विवादों में गिर गया है। शाहरुख खान पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने बिना अनुमति के इसके रेनोवेशन का प्लान बना लिया है। इस आरोप के बाद यह कहा जा सकता है कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत की रेनोवेशन के काम पर अब रोक लग सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

शाहरुख खान ने अपने बांद्रा स्थित मन्नत की रेनोवेशन का प्लान बनाया और वह इस समय उसे खाली कर चुके हैं, पूरा परिवार पास के ही एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ है। लेकिन मन्नत के रेनोवेशन का काम अब मुसीबत में फंसता दिखाई दे रहा है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शाहरुख खान के बंगले मन्नत पर होने वाली मरम्मत के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में की गई है, जिसमें आरोप है की शाहरुख खान और महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) दोनों ने कोस्टल रेगुलेशन जोन यानी CRZ की अनुमति के बिना बंगले में बदलाव का प्लान बनाया है। वहीं इस मामले में एनजीटी ने अपीलकर्ता को सबूत पेश करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होने वाली है। अगर अपीलकर्ता ने सबूत पेश किया तो कंस्ट्रक्शन का काम रुक जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने शाहरुख खान और महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) के खिलाफ एनजीटी में शिकायत की है। यह आरोप है कि शाहरुख और अथॉरिटी दोनों ने CRZ की परमिशन के बिना बंगले के रेनोवेशन का प्लान बनाया है, जो बड़े नियम का उल्लंघन है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि 30 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में मामला किसके पक्ष में जाता है। अपीलकर्ता के पक्ष में गया तो कंस्ट्रक्शन का काम रुक जाएगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि शाहरुख खान के मन्नत के रेनोवेशन का काम इस समय मुश्किल में घिरता दिख रहा है। शाहरुख खान के काम की अगर बात करें तो वह इस समय अपनी बहुचर्चित फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी