Shah Rukh Khan Possesive Boyfriend Story: बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान की असल लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की प्रेमकहानी भी काफी फिल्मी रही है।
एक पुराने मीडिया इंटरव्यू में शाहरुख खान ने गौरी खान के साथ शुरू हुई लव स्टोरी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया था। जिसमें उन्होंने ये बात स्वीकार की थी, रिश्ते के शुरुआती दिनों में गौरी खान को लेकर काफी पजेसिव थे।
शाहरुख खान और गौरी खान ने एक पुराने इंटरव्यू में उनकी प्रेम कहानी के शुरुआती दिनों पर भी चर्चा की थी। इस दौरान शाहरुख ने स्वीकार किया था कि वह उस समय काफी पजेसिव और इनसिक्योर प्रेमी थे। शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि वह गौरी को खुले बाल रखने और सफेद शर्ट पहनने तक की परमिशन नहीं देते थे। शाहरुख के इस खुलासे ने उनके रिश्ते के शुरुआती दौर की एक अलग तस्वीर सामने रखी थी।
शाहरुख की इस बात पर गौरी खान ने भी अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने बताया था कि बॉयफ्रेंड के रूप में शाहरुख का बिहेवियर कई बार परेशान करने वाला था। गौरी के अनुसार, उन्होंने शाहरुख से साफ कह दिया था कि अगर उन्होंने अपना व्यवहार नहीं बदला, तो वह उनसे दोबारा नहीं मिलेंगी।
गौरी खान की इस बात से साफ था कि वह रिश्ते में अपनी स्वतंत्रता और सम्मान को भी उतना ही महत्व देती थीं। समय के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को संभाला और एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश की।
शाहरुख और गौरी की मुलाकात साल 1984 में दिल्ली में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। उस समय शाहरुख 18 साल के थे, जबकि गौरी 14 साल की थीं। शुरुआत में शाहरुख गौरी के सामने काफी शर्माते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।
उनकी प्रेम कहानी में कई मुश्किलें भी आईं। एक समय ऐसा आया, जब दोनों अलग हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और साथ रहने का फैसला किया।