शाहरुख खान (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

‘भारत कभी झुकता नहीं’,दिल्ली ब्लास्ट के बाद पहली बार बोले शाहरुख खान, वीरों को दी भावुक श्रद्धांजलि

Shah Rukh Khan Patriotic Speech: ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में शाहरुख खान ने दिल्ली ब्लास्ट, 26/11 और पहलगाम हमले के शहीदों को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वीर सुरक्षा कर्मी देश की असली ताकत हैं।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan Delhi Blast: ग्लोबल पीस ऑनर्स इवेंट 2025 के मंच पर शनिवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने देश को भावुक कर देने वाला संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में 26/11 हमले के पीड़ितों के परिजन, पहलगाम टेरर अटैक में बचे लोग, हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट के प्रभावित परिवार, राष्ट्रीय नेताओं, प्रसिद्ध हस्तियों और कलाकारों ने शिरकत की। सभी ने एक स्वर में देश के बहादुर शहीदों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाहरुख खान इस कार्यक्रम में पूरी भावनाओं के साथ सामने आए और शहीदों और सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी व बलिदान को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं में जान गंवाने वाले मासूम लोग देश की असल ताकत हैं और उनके परिवारों का साहस प्रेरणादायक है। मंच से उन्होंने सबसे पहले मुंबई 26/11, पहलगाम आतंकी घटना और हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

शाहरुख खान ने कही ये बात

शाहरुख में कहा कि इन हमलों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बेगुनाह लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और शहादत पाने वाले वीर सुरक्षा कर्मियों को मेरा सादर नमन। इसके बाद SRK ने देश के जवानों के सम्मान में लिखी गई चार पंक्तियां सुनाईं, जिनमें उनका गर्व साफ झलकता था कि जब कोई पूछे तुमसे कि क्या करते हो, तो सीना ठोक कर कहना मैं देश की रक्षा करता हूं और अगर कोई पूछे कितना कमाते हो, तो कहना 140 करोड़ लोगों की दुआएं कमाता हूं।

शहीदों के जीवनसाथियों को किया सलाम

शाहरुख खान ने कहा कि भारत की शांति को कोई छीन नहीं सकता, क्योंकि जब तक यूनिफॉर्म में हमारे हीरोज हैं, तब तक भारत को कोई झुका नहीं सकता। शाहरुख खान ने उन माता-पिता का भी सम्मान किया जिनके बेटे देश के लिए शहीद हुए, और उन जीवनसाथियों को सलाम किया जिन्होंने अपने प्रियजनों को बहादुरी से लड़ते हुए खोया।

SRK का भावुक भाषण

शांति पर बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि शांति ही असली क्रांति है। यही दुनिया को बेहतर बनाती है। हमें जात-पात, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर एक भारत बनना होगा, क्योंकि जब हम साथ हैं, तभी भारत अजेय है। कार्यक्रम में SRK का यह भावुक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उनकी राष्ट्रभक्ति की सराहना कर रहे हैं।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत