शाहरुख खान के जवाब से दंग रह गए आमिर-सलमान 
मनोरंजन

शाहरुख खान के जवाब से दंग रह गए आमिर-सलमान, SRK बोले- मैं भी फिल्मी परिवार से हूं

Shah Rukh Khan answer stunned Aamir and Salman: एक इवेंट में बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा कि वह और आमिर फिल्मी परिवार से हैं, जबकि शाहरुख नहीं। इस पर शाहरुख खान का मजेदार रिएक्शन सामने आया।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan Answer: बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जब एक साथ किसी मंच पर आते हैं, तो मनोरंजन और हंसी-ठिठोली से माहौल गर्म हो जाता है। हाल ही में सऊदी अरब के रियाद में हुए एक भव्य कार्यक्रम में तीनों सुपरस्टार्स ने एक साथ मंच शेयर किया, जहां शाहरुख खान की हाजिरजवाबी ने सबका दिल जीत लिया।

दरअसल, बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा कि वह और आमिर खान फिल्मी परिवार से आते हैं, जबकि शाहरुख नहीं। सलमान ने मजाक में कहा कि शाहरुख दिल्ली से आया और आज इतना बड़ा स्टार बन गया, यह कमाल की बात है। इस पर शाहरुख ने अपने अंदाज में बात को पलटते हुए कहा कि सॉरी, क्या मैं सलमान की बात बीच में रोक सकता हूं? मैं भी फिल्मी परिवार से आता हूं। सलमान का परिवार मेरा परिवार है। आमिर का परिवार भी मेरा परिवार है।

तीनों खान की दोस्ती

शाहरुख के इस जवाब ने न सिर्फ वहां मौजूद दर्शकों को हैरान किया बल्कि आमिर और सलमान भी ठहाके लगाकर हंस पड़े। आमिर ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब आप समझ गए कि शाहरुख स्टार क्यों हैं। कार्यक्रम के दौरान तीनों सितारों की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आई। जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी तीनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे, तो शाहरुख ने कहा कि अगर हम तीनों एक फिल्म में आएं तो यह खुद में एक सपना सच होने जैसा होगा, जब भी यह होगा। इस जवाब पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

सलमान ने की आर्यन खान की तारीफ

इसी कार्यक्रम में सलमान खान ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आर्यन ने बहुत अच्छा काम किया है। उसकी परवरिश बहुत बढ़िया हुई है। मैं उसे कैमरे के सामने भी देखना चाहूंगा। शाहरुख ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि अगर सलमान का भी बेटा होता, तो मैं चाहूंगा कि वह सबसे बड़ा स्टार बने। इस पर हम काम कर रहे हैं। इस मजाक पर आमिर और सलमान दोनों हंसने लगे और माहौल फिर से हल्का-फुल्का हो गया। शाहरुख खान आखिरी बार ‘डंकी’ में नजर आए थे, जबकि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ में दिखेंगे।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी