रिश्तेदारी में बदलेगी शाहरुख खान और बच्चन परिवार की दोस्ती! 
मनोरंजन

Suhana Khan Dinner Date: रिश्तेदारी में बदलेगी शाहरुख खान और बच्चन परिवार की दोस्ती

Suhana Khan And Agastya Nanda: शाहरुख खान का परिवार और अमिताभ बच्चन के परिवार की दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदलने वाली ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की डेटिंग की खबर सुर्खियों में है।

अनिल सिंह

Shah Rukh Khan And Amitabh Bachchan Family: अगस्त्य नंदा और सुहाना खान अक्सर एक साथ नजर आते हैं। दोनों के डेटिंग की खूब चर्चा भी होती है। लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। इसलिए डेटिंग की खबर अभी पुख्ता नहीं हुई है। लेकिन फैंस अब यह कहने लगे हैं कि जल्द ही यह रिश्ता ऑफिशियल हो जाएगा। क्योंकि हाल ही में सुहाना खान अगस्त्य नंदा के साथ-साथ श्वेता बच्चन के साथ नजर आई तो यह कहा जाने लगा कि होने वाली सासू मां अब इन्हें डिनर डेट पर ले जाने लगी हैं। उसी के बाद से यह भी कहा जाने लगा कि अब शाहरुख खान का परिवार और अमिताभ बच्चन के परिवार की दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने वाली है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगस्त्य नंदा अपनी मां श्वेता नंदा के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकाल कर कार में बैठते हुए दिखाई दिए हैं, तो वहीं सुहाना खान भी अपनी कार का इंतजार कर रही हैं। कैमरामैन जब इस वीडियो को शूट कर रहे थे, तो सुहाना खान शर्माती और मुस्कुराती हुई नजर आई, उसी के बाद से सोशल मीडिया पर सास और होने वाली बहू को लेकर चर्चा की जा रही है।

सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि जानबूझकर सुहाना खान अगस्त्य नंदा और श्वेता नंदा के साथ नजर नहीं आई, वह उनके साथ फोटो खिंचवाने या वीडियो से परहेज कर रही थी। आपको बता दें कि अगस्त्य नंदा और सुहाना खान कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं और उनके डेटिंग की खबर भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई भी प्रकार का बयान नहीं दिया गया है और ना ही परिवार की तरफ से कोई बयान अब तक सामने आया है।

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें