किशोर कुमार की याद में शान का कॉन्सर्ट 
मनोरंजन

किशोर कुमार की याद में शान का कॉन्सर्ट, मुंबई में इस दिन होगा म्यूजिकल ग्रैंड शो

Shaan Concert in NMACC: शान 19 सितंबर को मुंबई के NMACC में किशोर कुमार को समर्पित कॉन्सर्ट फॉरएवर किशोर शान से लेकर आ रहे हैं। इस शो में 70 से ज्यादा गानों का मिक्स और मजेदार प्रतियोगिताएं होंगी।

सोनाली झा

Shaan Concert in Memory of Kishore Kumar: बॉलीवुड के मशहूर गायक शान अपनी मधुर आवाज और चार्मिंग स्टेज प्रेज़ेंस के लिए जाने जाते हैं। अब वह एक ऐसा खास कॉन्सर्ट लेकर आ रहे हैं, जो महान गायक किशोर कुमार को समर्पित होगा। यह कार्यक्रम 19 सितंबर को मुंबई के एनएमएसीसी में होने जा रहा है और इसका नाम फॉरएवर किशोर शान से रखा गया है।

किशोर कुमार का नाम संगीत प्रेमियों के दिलों में अमर है। उनकी आवाज, उनकी मस्ती और उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक आइकॉन बना दिया। शान खुद किशोर दा के बड़े प्रशंसक हैं और इस शो को लेकर बेहद उत्साहित भी। शान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस कॉन्सर्ट में 70 से ज्यादा गाने होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ गानों में सिर्फ कोरस होगा, तो कुछ गानों को मिक्स कर पेश किया जाएगा।

शान ने कही ये बात

शान ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि इस कॉन्सर्ट में आने वाले लोग किशोर दा के जबरदस्त फैन होंगे। इसलिए हमने इसमें मजेदार प्रतियोगिताओं का भी प्लान किया है। मैं किशोर कुमार की कोई धुन गुनगुनाऊंगा और दर्शकों को गाना पहचानना होगा। यह निश्चित ही उनके लिए एक भावनात्मक सफर साबित होगा। कॉन्सर्ट का आखिरी हिस्सा पूरी तरह मस्ती और धमाल से भरपूर होगा।

कॉन्सर्ट का आखिरी हिस्सा

शान ने बताया कि कार्यक्रम के आखिरी 30 मिनट में ‘मेरे महबूब’, ‘झुमरू’ जैसे गानों के साथ किशोर दा की मशहूर योडलिंग स्टाइल भी पेश की जाएगी। उनका कहना है कि इस हिस्से में लोग सीट से उठकर झूमने को मजबूर हो जाएंगे। इस खास कार्यक्रम को नामरता गुप्ता खान और रब्बानी मुस्तफा खान पेश कर रहे हैं, जो शान के गुरु उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के परिवार से हैं।

किशोर कुमार की लाइफ

गौरतलब है कि किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था और उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 को हुआ। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार नगमें दिए ‘पल पल दिल के पास’, ‘ये शाम मस्तानी’, ‘चिंगारी कोई भड़के’, ‘तेरे जैसा यार कहां’, ‘मेरे सपनों की रानी’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं। शान का यह कॉन्सर्ट न सिर्फ संगीत प्रेमियों के लिए एक नॉस्टैल्जिक सफर होगा, बल्कि किशोर दा को एक शानदार श्रद्धांजलि भी।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद