महाकुंभ मेले का हिस्सा बनी मालिनी अवस्थी 
मनोरंजन

महाकुंभ मेले का हिस्सा बनी मालिनी अवस्थी, बोलीं- बड़ी संख्या में लोग पवित्र स्नान...

मालिनी अवस्थी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का हिस्सा बनीं। इस मौके पर मालिनी ने महाकुंभ के आयोजन की भी प्रशंसा की। पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की।

सोनाली झा

मुंबई: वरिष्ठ लोक गायिका मालिनी अवस्थी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचीं। गायिका मालिनी ने महाकुंभ के आयोजन की भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की। अवस्थी ने कहा कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का उद्देश्य त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के अलावा संतों का आशीर्वाद प्राप्त करना होना चाहिए।

गायिका मालिनी ने कहा कि पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ का संदेश पूरी दुनिया में गया कि जो लोग इसमें डुबकी नहीं लगाएंगे, वे इस सौभाग्य से वंचित रह जाएंगे और इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोग पवित्र स्नान करने आ रहे हैं। जनवरी में महाकुंभ 2025 के प्रथम अमृत स्नान के पावन अवसर पर मालिनी अवस्थी ने संगम में पवित्र स्नान किया था।

मालिनी अवस्थी ने मकर संक्रांति पर महाकुंभ में शामिल होने पर अपनी खुशी जाहिर की। मकर संक्रांति पर महाकुंभ में शामिल होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अवस्थी ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर जब हम सभी ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई, तो यह अहसास अद्भुत था। ऐसे ठंडे मौसम में, जब लोग अपने कंबलों से बाहर नहीं निकलते, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अत्यधिक उत्साह दिखाया। पूरे आयोजन का प्रबंधन बेहद अच्छा रहा।

सेलिब्रिटीज के अलावा, कई सार्वजनिक हस्तियां भी कुंभ में आ रही हैं, जिनमें पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हैं। सीएम सैनी ने अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस अनुभव को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि आज मुझे प्रयागराज महाकुंभ में मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में अपने परिवार के साथ स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए