सतिंदर सरताज  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

2 महीने में 107 मिलियन पार हुए व्यूज, सतिंदर सरताज के 'गुजारिश' ने ग्लोबल चार्ट में मचाई धूम

Satinder Sartaj Guzaarish Song: सतिंदर सरताज के सूफी गाने गुजारिश ने 2 महीने में 107 मिलियन व्यूज बटोरकर यूट्यूब ग्लोबल चार्ट में टॉप पर पहुंच गया है।

यति सिंह

Highlights

  • सतिंदर सरताज के सूफी सॉन्ग गुजारिश ने यूट्यूब ग्लोबल चार्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

  • गाने को वीडियो रिलीज होने के करीब 2 महीने में 107 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

  • गोल्डी सोहल ने गाने का निर्माण किया है और इसे टी-सीरीज के बैनर तले ये सॉन्ग रिलीज किया गया है।

Guzaarish Song 107 Million Views On Youtube: पंजाबी सूफी सिंगर सतिंदर सरताज का सॉन्ग गुजारिश इन दिनों हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। 2 महीने पहले इस गाने का वीडियो सामने आया था, लेकिन यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर यह अब भी पहले पायदान पर बना हुआ है। 107 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका यह गाना इंस्टाग्राम पर भी कई दिनों से ट्रेंड कर रहा है।

सूफी अंदाज ने कैसे जीता सबका का दिल

तेज और शोर-शराबे वाले गानों के बीच सूफी म्यूजिक की अपनी एक अलग ही शांत ताकत होती है। सतिंदर सरताज की परफॉमेंस में शायरी और भावनात्मक धुन का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो सीधे मन को छूता है।

यह सूपी सॉन्ग मूल रूप से 2015 में आया था, मगर करीब 2 महीने पहले इसके वीडियो के रिलीज होते ही इसकी पॉपुलेरिटी नई ऊंचाई पर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर लोग इस पर लगातार रील्स बना रहे हैं और इसे अपना प्यार दे रहे हैं।

शब्दों और धुन के पीछे की सूफी जादू

गुजारिश को केवल एक गाने के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि इसके पीछे की मेहनत भी काबिले तारीफ है। फेमस सिंगर सतिंदर सरताज ने न केवल इसे गाया है, बल्कि इसके बोल लिखने और म्यूजिक तैयार करने का काम भी खुद किया है।

पंजाबी बैकग्राउंड के इस गाने में खूबसूरत और थोड़े मुश्किल उर्दू शब्दों का इस्तेमाल इसे और खास बनाता है। गोल्डी सोहल द्वारा निर्मित इस गाने को टी सीरीज के बैनर तले जारी किया गया है।

मोहब्बत की गहराई के साथ सरताज का सफर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने में प्यार को महज ऊपरी आकर्षण के बजाय एक गहरे और आध्यात्मिक जुड़ाव के तौर पर दर्शाया गया है। इसकी एक लाइन श्रोताओं के बीच काफी चर्चा में है, जो दिल की गहराइयों को छूती महसूस होती है।

सतिंदर सरताज के काम की बात करें, तो सज्जन राजी, उड़ारियां, मासूमियत, रंगरेज, चेहरेयां दा नूर, इश्के दा सुत्ता, जिंदगी की किताब और हीर जैसे गीतों ने पहले भी उन्हें बड़ी पहचान दिलाई है। गुजारिश की यह सक्सेस दिखाती है कि संजीदा संगीत के लिए आज भी बड़ा दर्शक वर्ग मौजूद है।

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे