सरदार जी 3 को पाकिस्तान में मिली बंपर ओपनिंग  
मनोरंजन

पाकिस्तान में 3 करोड़ की ओपनिंग, सरदार जी 3 ने वर्ल्डवाइड भी किया बंपर कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी की वजह से इसे भारत में रिलीज नहीं किया गया, लेकिन पाकिस्तान में इसने बंपर ओपनिंग हासिल की।

अनिल सिंह

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को भारत में रिलीज नहीं किया गया। इसे भारत के अलावा दुनिया भर में रिलीज किया गया। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और अच्छी ओपनिंग हासिल की है, लेकिन पाकिस्तान में इसने नया रिकॉर्ड बना दिया। पहले ही दिन फिल्म ने 3 करोड़ के आसपास की कमाई की और इसे पाकिस्तान में बंपर ओपनिंग माना जा रहा है। खबर के मुताबिक ओपनिंग डे के समय शो हाउसफुल थे। भारत में फिल्म का विरोध हुआ, फिल्म रिलीज नहीं की गई, लेकिन पाकिस्तान में इसे खूब प्यार मिल रहा है।

पाकिस्तानी सिनेमा नाम के ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल ने इस बात की जानकारी दी है। ओपनिंग डे के मौके पर पाकिस्तान में दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 ने 3 करोड़ की ओपनिंग हासिल की है।

भारत में इस फिल्म को लेकर विरोध का सबसे बड़ा कारण यह है फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी। ऐसे में फिल्म मेकर्स ने सरदार जी 3 फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला लिया और इसे पाकिस्तान समेत दुनिया के अन्य देशों में रिलीज किया गया। भारत में फिल्म रिलीज नहीं हुई लेकिन पाकिस्तान और दुनिया के बाकी हिस्सों में यह फिल्म अच्छा कारोबार करते हुए नजर आ रही है।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 ने ओपनिंग डे के मौके पर दुनिया भर में 5 करोड़ के आसपास कारोबार किया है, ऐसे में इसे अच्छी ओपनिंग माना जा रहा है। भारत में फिल्म के रिलीज न होने की वजह से फिल्म मेकर्स के बड़े नुकसान का अंदाजा पहले से ही लगाया जा रहा था, लेकिन दुनिया भर में फिल्म का अच्छा प्रदर्शन यह संकेत है कि फिल्म मेकर्स को भारत में फिल्म रिलीज न होने की वजह से होने वाला नुकसान कम हो सकता है। खबर के मुताबिक सरदार जी 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 24 करोड़ का कलेक्शन किया था, ऐसे में सरदार जी 3 फिल्म भारत में रिलीज न होने के बावजूद कितना कारोबार करती है यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए