सारा तेंदुलकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

Sara Tendulkar Banarasi Saree: सारा तेंदुलकर ने पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी में अपना रॉयल अंदाज दिखाया। कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ डायमंड नेकलेस और कफ ब्रेसलेट ने उनके लुक को और खास बना दिया।

सोनाली झा

Sara Tendulkar Saree Look: भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही फैंस का ध्यान उनकी ओर खिंच जाता है। अब सारा ने अपने लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी में उनका एलिगेंट और रॉयल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल एलिगेंस और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल दिखाई दे रहा है। सारा ने ऑफ-व्हाइट प्योर सैटिन सिल्क और ऑर्गेंजा सिल्क से तैयार कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज को पेस्टल ग्रीन कत्थन सिल्क बनारसी हैंडलूम साड़ी के साथ पेयर किया।

डायमंड ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

सारा तेंदुलकर के साड़ी और ब्लाउज को तिल्फी ने डिजाइन किया है। इस खूबसूरत आउटफिट में सारा का लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आया। सारा ने अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टेटमेंट डायमंड ज्वेलरी के साथ और खास बना दिया। उन्होंने गोलूभाई बडालिया डायमंड की स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग कफ ब्रेसलेट पहना। साड़ी के साथ यह ज्वेलरी उनके पूरे लुक को रॉयल टच देती नजर आई।

मिनिमल मेकअप और लो बन ने जीता दिल

अपने लुक को सारा ने बेहद सिंपल और एलिगेंट रखा। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया और बालों को लो बन में स्टाइल किया। चेहरे के पास छोड़ी गई कुछ लटें उनके लुक को सॉफ्ट और ग्लैमरस टच दे रही थीं। हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए सारा कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देती नजर आईं। सारा की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। फैंस उनके रॉयल साड़ी लुक और प्यारी मुस्कान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स उन्हें खूबसूरत और एलिगेंट बता रहे हैं। सारा का यह ट्रेडिशनल अवतार एक बार फिर उनकी फैशन चॉइस को लाइमलाइट में ले आया है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना