सारा अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सारा अली खान पहुंचीं लद्दाख, कभी पहाड़ों तो कभी झील किनारे आईं नजर, फोटोज ने जीत लिया फैंस का दिल

Sara Ali Khan Vacation: सारा अली खान इन दिनों लद्दाख की वादियों में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। सारा ने ट्रिप की फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह झील और पहाड़ों और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

Sara Ali Khan Ladakh Trip: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने लाइफ से जुडी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं उनकी फोटो और वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में एक बार फिर बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। सारा इन दिनों लद्दाख में हर मोमेंट को एंजॉय कर रही हैं।

सारा अली खान इन फोटोज में कभी पहाड़ों तो कभी झील किनारे नजर आ रही हैं। एक फोटो में सारा झील किनारे बैठकर पानी में मस्ती कर रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में झील किनारे सफेद ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में वह पहाड़ों को देख रही हैं। एक फोटो में वह पहाड़ों के बीच में वाइट टीशर्ट और ब्राउन स्कट में नजर आ रही हैं। कई फोटोज में वह अपने अलग-अलग दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। सारा अपनी हर तस्वीर में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

फोटोज पर फैंस का रिएक्शन

सारा अली खान की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि एक एक्ट्रेस जो एक्ट्रेस बनने के बाद भी जी रहा है जिंदगी, घर के अंदर नहीं है भरोसा! आपको प्रकृति से प्रेम करते हुए देखना अद्भुत है। दूसरे यूजर ने लिखा कि सारा आप हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जैसे पहले कभी नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहाड़ों में खोया हुआ, अब तक इस दुनिया से बाहर हमारी सारा जैसी सुंदरता और सुंदरता किसी में नहीं है। टचवुड! इस तरह की तस्वीरें वास्तव में शो और दिल चुरा लेती हैं।

सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म

सारा अली खान की अगली अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' है, जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने ही फिल्म पति पत्नी और वो दो में काम किया है। अब दोनों उड़ता तीर में दिखने वाले हैं। उड़ता तीर 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'उड़ता तीर' की कहानी एक कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर होगी। फिल्म कॉमेडी, अफरा-तफरी और एक मनोरंजक पारिवारिक कहानी का संगम देखने को मिलेगा। इस फिल्म के जरिए आयुष्मान एक बार फिर कॉमेडी-एंटरटेनर जॉनर में वापसी कर रहे हैं।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा