संजय दत्त और मान्यता दत्त (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बप्पा के दरबार में संजय दत्त ने पत्नी मान्यता की मांग में भरा सिंदूर, लालबागचा राजा के चरणों का लिया आशीर्वाद

Sanjay Dutt Lalbaugcha Raja Darshan: संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बप्पा के चरणों में सिर झुकाया और पत्नी के माथे पर तिलक लगाया।

सोनाली झा

Sanjay Dutt Maanayata Dutt Ganpati Darshan: मुंबई में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा शहर गूंज रहा है और लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ बप्पा के दरबार में पहुंचे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

गणेश दर्शन के दौरान संजय दत्त ऑरेंज कलर के पारंपरिक कुर्ते में नजर आए। वहीं मान्यता दत्त पिंक कलर के ट्रेडिशनल सूट में दिखाई दीं। पंडाल में पहुंचने के बाद दोनों ने बप्पा के सामने सिर झुकाया और पूजा-अर्चना की। भारी भीड़ के बीच संजय दत्त पत्नी मान्यता का खास ध्यान रखते हुए भी नजर आए। दर्शन के दौरान संजय दत्त ने बप्पा के चरणों से तिलक लिया और उसे अपने माथे पर लगाया। इसके बाद उन्होंने प्यार से मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाया।

मांग भरते नहीं, पत्नी को लगा रहे थे तिलक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कुछ लोगों को ऐसा लगा कि संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता की मांग भर रहे हैं। हालांकि, वीडियो का दूसरा एंगल देखने पर साफ नजर आता है कि अभिनेता उनकी मांग नहीं भर रहे थे, बल्कि माथे पर तिलक लगा रहे थे। संजय दत्त का यह अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। दोनों के बीच नजर आया यह प्यार भरा पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बप्पा के दर्शन को लेकर कही दिल की बात

दर्शन के बाद संजय दत्त ने गणपति बप्पा के प्रति अपनी आस्था जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उनकी खुशकिस्मती है कि उन्हें एक बार फिर लालबागचा राजा के दर्शन करने का मौका मिला। अभिनेता ने अपनी प्रार्थना के बारे में बताते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि बप्पा उन्हें हर साल इसी तरह अपने पास बुलाते रहें।

गणपति दर्शन के लिए पहुंचे कई सितारे

मुंबई के गणेशोत्सव में हर साल बॉलीवुड के कई सितारे बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। संजय दत्त से पहले शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ गणपति उत्सव में शामिल हुए थे। रणवीर सिंह भी बप्पा के दर्शन करते नजर आए। फिलहाल संजय दत्त और मान्यता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे