समय रैना ने कनाडा में खुद कबूला समय चल रहा है खराब 
मनोरंजन

Samay Raina: समय ने खुद कबूला समय चल रहा है खराब, कनाडा के शो में बियरबाइसेप्स का लिया नाम

IGL Controversy: समय रैना कनाडा के शो में अपने खराब वक्त का हवाला देते और रणवीर इलाहाबादिया को याद करते हुए नजर आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर भी टिप्पणी की है। 

अनिल सिंह

Samay Raina in Canada: कॉमेडियन समय रैना इस समय इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हीं के शो पर रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी के माता-पिता को लेकर अश्लील टिप्पणी कर दी थी। मामला इतना बढ़ गया कि इनके खिलाफ कानूनी शिकंजा भी कस गया है। रणवीर इलाहाबादिया के साथ-साथ समय रैना भी मुश्किलों में घिर गए हैं। समय रैना इस समय कनाडा में शो कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शुभम दत्ता नाम के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें कहा गया है कि तनावपूर्ण माहौल में भी समय रैना ऑडियंस को हंसाने में कामयाब रहे हैं।

शुभम के मुताबिक समय रैना ने अपने ऊपर चल रही कंट्रोवर्सी को लेकर जोक किया और कहा, मेरे वकील की फीस भरने के लिए धन्यवाद। समय का पंच सुनकर लोग हंसने लगे। वहीं कुछ समय को टोकने लगे। समय ने पलटवार करते हुए कहा, इस शो में कई पल ऐसे होंगे जहां आप उम्मीद करेंगे कि मैं कोई मजेदार जोक सुनाऊंगा, उसे समय आप बीयरबाइसेप्स को याद कर लेना उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया का नाम नहीं लिया, लेकिन रणवीर इस नाम से भी पहचाने जाते हैं।

समय रैना यही नहीं रुके उन्होंने परफॉर्मेंस खत्म करने के बाद एक बार फिर इस विवाद पर टिप्पणी की और कहा शायद मेरा समय खराब चल रहा है। लेकिन याद रखना दोस्तों मैं ही समय हूं। समय रैना कॉमेडी के जरिए अपने दिल की बात का तो दी है लेकिन उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। रणवीर, समय रैना और अन्य लोगों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई है। जिनके मामले अभी कोर्ट में चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई कलाकार कॉमेडियंस के बचाव में भी उतरे नजर आ रहे हैं। यह मामला किस मोड़ तक पहुंचता है यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य इस समय विवादों में घिरे हुए हैं, यह कहा जा सकता है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा