सामंथा रुथ प्रभु (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

सामंथा ने दिखाया प्रेग्नेंसी फैशन, Compression Socks पहनकर बोलीं- अब यही स्टाइल है

Samantha Ruth Prabhu: प्रेग्नेंसी के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी बदलती लाइफस्टाइल की झलक दिखाई। पैरों में सूजन के बीच उन्होंने कंप्रेशन सॉक्स को अपना नया फैशन बताया और मजेदार पोस्ट शेयर की।

अपूर्वा नायक

Samantha Ruth Prabhu Compression Socks Fashion: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली है। इस प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान वो कई नए एक्सपेरीमेंट करती हुई नजर आ रही है।

हाल ही में सामंथा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बदलते फैशन को लेकर एक स्टोरी शेयर की है। सामंथा की इस स्टोरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, सामंथा ने अपने पैरों में पहने जाने वाले कंप्रेशन सॉक्स को ही अपना नया फैशन बता दिया है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की फोटो

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उनके पैर सूजे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने कंप्रेशन सॉक्स पहने हुए है। इसी तस्वीर के साथ सामंथा ने बेहद छोटे लेकिन मजेदार अंदाज में लिखा है कि अब जिसे मैं फैशन कहती हूं- कंप्रेशन सॉक्स।' दरअसल, आमतौर पर फैशन को कपड़ों, जूतों और गहनों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन सामंथा ने अपनी मौजूदा स्थिति में आराम देने वाले सॉक्स को ही फैशन का नया नाम दे दिया।

मेटरनिटी लीव पर है सामंथा

गर्भावस्था के दौरान पैरों और पंजों में सूजन की समस्या आम होती है। ऐसे में कंप्रेशन सॉक्स पैरों में आराम देने और ब्लड सुर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। दरअसल, सामंथा ने जून 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि की थी। अभिनेत्री और उनके पति फिल्मकार राज निदिमोरु, अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सामंथा ने यह खबर अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगाराम' की सफलता के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि वह कुछ समय के लिए अभिनय से दूरी बनाएंगी और मातृत्व अवकाश लेंगी।

मीडिया से बातचीत में सामंथा ने कहा था कि मां इंटी बंगाराम के बाद उन्हें अपनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा और इसके बाद वह एक और फिल्म के साथ अपने फैंस के बीच वापस लौटेंगी।

2025 में की राज निदिमोरु से शादी

कपल की बात करें, तो सामंथा और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। इस शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की पहली मुलाकात द फैमिली मैन 2 के दौरान हुई थी। सामंथा ने इस चर्चित सीरीज में राजी नाम की दमदार भूमिका निभाई थी। शुरुआत में दोनों का रिश्ता पूरी तरह पेशेवर था। द फैमिली मैन 2 के बाद सामंथा और राज ने एक बार फिर साथ काम किया। दोनों सिटाडेल: हनी बनी में साथ नजर आए, जो चर्चित ग्लोबल सिटाडेल सीरीज का भारतीय संस्करण था। सीरीज को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके निर्माण के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आई थीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कंगना ने दिया कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब, बोली- वंदे मातरम से पाकिस्तानियों से ज्यादा कांग्रेस क्यों तड़पती है?

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत