मा इनती बंगराम का ट्रेलर रिलीज (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

साड़ी में धांसू एक्शन करती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु, ‘मा इनती बंगराम’ के ट्रेलर ने मचाया तहलका

Samantha Ruth Prabhu Film: सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म ‘मा इनती बंगराम’ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। साड़ी में दमदार एक्शन करती सामंथा ने फैंस को इंप्रेस किया है।

सोनाली झा

Maa Inti Bangaram Trailer Release: तेलुगु सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मा इनती बंगराम’ का पहला टीजर ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सामंथा साड़ी पहने एक्शन करती नजर आ रही हैं, जो उनके किरदार को बेहद अलग और प्रभावशाली बनाता है।

‘मा इनती बंगराम’ के ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि इमोशन और फैमिली वैल्यूज से जुड़ी एक मजबूत कहानी भी पेश करेगी। टीजर ट्रेलर में सामंथा का अवतार पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल दिखाई देता है। जहां एक ओर वह परिवार के लिए सब कुछ करने वाली एक केयरिंग महिला की भूमिका में हैं, वहीं दूसरी ओर जरूरत पड़ने पर वह एक्शन लेने से भी पीछे नहीं हटतीं।

सामंथा रुथ प्रभु का एक्शन सीक्वेंस

साड़ी में सामंथा के एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को काफी इंप्रेस कर रहे हैं और यही वजह है कि फैंस उन्हें फीमेल एक्शन आइकन तक कहने लगे हैं। ट्रेलर में ज्यादा डायलॉग नहीं हैं, लेकिन विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी की गंभीरता को बखूबी दर्शाते हैं। ‘मा इनती बंगराम’ का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है, जो इससे पहले भी महिलाओं के इर्द-गिर्द मजबूत कहानियां पेश कर चुकी हैं। फिल्म का निर्माण राज निदिमोरु ने किया है, जो सामंथा के पति होने के साथ-साथ ‘द फैमिली मैन’ जैसे हिट प्रोजेक्ट्स के को-क्रिएटर भी हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने कही ये बात

एक इंटरव्यू में सामंथा ने बताया कि यह फिल्म रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उन भावनाओं पर आधारित है, जो परिवार को एक सूत्र में बांधती हैं। उन्होंने कहा कि ‘मा इनती बंगराम’ प्यार, अपनेपन और रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है। फिल्म का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि दर्शकों को इमोशनल रूप से जोड़ना भी है।

सामंथा रुथ प्रभु का पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु के साथ शादी की है। शादी के बाद यह उनकी पहली बड़ी फिल्म है, जिसे लेकर फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। कुल मिलाकर ‘मा इनती बंगराम’ का ट्रेलर यह संकेत देता है कि सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपने अभिनय और एक्शन से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन